Colorful Momos: दिल्ली में खाएं ये रंगीन मोमोज,जानें कीमत

Trending खाना खजाना

Colorful Momos: मोमोज खाना वैसे तो हर एक व्यक्ति कि पसंद होती है। शाम के समय ऑफिस से आते वक्त लोग मोमोज खाते रहते हैं। ऐसे में आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं और मोमोज खाना पसंद करते हैं, तो मोमोज की हम ऐसी दुकान बताएंगे, जहां आप रंग बिरंगे मोमोज का आनंद ले सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये दुकान जनकपुरी C4E मार्केट में मोमोज वैड्स वर्मा के नाम से काफी ज्यादा मशहूर है। इस दुकान के मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि इनकी दुकान पर आपको रोल, नूडल्स, शवर्मा, राइस और मोमोज मिल जायेंगे। लेकिन सबसे फेमस इनके कलरफुल मोमोज हैं। इसे खाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। मोमोज के शौकीन बहुत दूर दूर से इन्हें खाने आते हैं।

pic: social media

इतने कलर के मोमोज मिलेंगे

इस दुकान पर ग्रीन कलर का वेज मोमोज, येलो कलर का सोया मोमोज , ऑरेंज कलर का चिकन मोमोज और व्हाइट कलर का स्टीम मोमोज खाने को मिलेंगे। साथ ही चिकन और तंदूरी मोमोज भी मिल जायेंगे। यहां पर मोमोज 80 रुपए और 90 रुपए के मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर चलन में आया पान, बनारसी पान क्यों है इतना फेमस

जानें टाइम और लोकेशन

इनकी दुकान सुबह 11:30 बजे से लेकर रात 11बजे तक खुली रहती है। वहीं लोकेशन की बात करें तो इनकी दुकान का नजदीकी मेट्रो स्टेशन जनकपुरी ईस्ट हैं।

READ: Momos, Colorful Momos, Delhi, Delhi Street Food,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi