CM Nayab Saini

असम के गुवाहाटी पहुंचे CM Nayab Saini.. मां कामाख्या के किए दर्शन

राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Saini ने किए गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या के किए दर्शन

CM Nayab Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी असम के गुवाहाटी पहुंचे। जहां सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) मां कामाख्या देवी (Maa Kamakhya Devi) के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सुबह गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सैनी ने इस शक्तिपीठ में सभी की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आपको बता दें कि सीएम सैनी के साथ उनकी पत्नी भी थीं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ये भी पढे़ंः CM Nayab Saini का बड़ा ऐलान..अनुसूचित जाति के उद्यमियों को प्रमुख उद्योगों से जोड़ने की बनेगी योजना

यह मंदिर शहर में नीलाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैंने गुवाहाटी की नीलाचल पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक कामाख्या धाम का दौरा कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री सैनी ने इसी के साथ मंदिर जाने का अपना वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है। सैनी ने मां कामाख्या के प्रति जीवनपर्यंत समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढे़ंः Haryana: CM Nayab Saini का ऐलान, गोपाल कांडा की पार्टी संग मिलकर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी BJP