CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान.. MP में मंत्रियों अनुभव के आधार पर मिलेंगे जिले

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

CM Mohan Yadav ने किया बड़ा ऐलान, जल्द ही मंत्रियों को मिलेंगे जिलों का प्रभार

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपने जा रहे हैं। आने वाले दो—तीन दिनों में जिला का ऐलान हो सकता है। खबर यह भी है कि वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार सौंपा जा सकता है, जबकि नए—नवेले मंत्रियों को एक जिले का ही प्रभार मिलेगा।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM Bhajanlal शर्मा का बड़ा ऐलान..450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर

Pic Social media

अनुभव के आधार पर मिलेंगे जिले

मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Sarkar) कुछ मंत्रियों को गृह जिलों का प्रभार देने पर भी विचार कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में 55 जिले हैं और मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्री हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) चाहते हैं कि सभी 55 जिलों में प्रभारी मंत्री रहें, जिससे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ज्यादा से ज्यादा जिलों में मंत्री ध्वजारोहण कर सकें। प्रभार देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि मंत्रियों को ऐसे जिले दिए जाएंगे, जिनकी सीमाएं एक-दूसरे से लगी हों।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

राजनीतिक और क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिले और पहली बार बने मंत्रियों को एक जिले का प्रभार सौंपा जा सकता है। सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही यह बात कह चुके हैं कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे।

ये भी पढ़ेंः MP: CM Mohan Yadav ने लाडली बहनों को दी बड़ी सौगात

इनको मिलेंगे प्रमुख जिले

मध्य प्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव के बाद कद्दावर मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और इसके बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल हैं। इन्हें दो जिलों का प्रभार दिये जाने पर विचार चल रहा है।