Every DC office will have a CM window in Punjab

हफ्ते में 2 दिन जालंधर से सरकार चलाएंगे CM मान..जानें वजह

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब में राजनीतिक दल जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By-Election) के लिए कमर कस ली है। वहीं पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपनी पार्टी के प्रचार की कमान संभाली है। इस चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वे एक महीने के लिए अपने परिवार के साथ जालंधर शिफ्ट हो गए हैं। सीएम मान हफ्ते में 2 दिन जालंधर से सरकार चलाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः संसद में राज्य के मुद्दे उठाएंगे तीनों सांसद: भगवंत मान

Pic Social Media

सीएम भगवंत मान ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ विशेष बैठक की और प्रचार रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने घोषणा की कि इस दौरान राज्य सरकार का कामकाज सप्ताह में दो दिन जालंधर से संचालित किया जाएगा।

आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के संग की बैठक: सीएम मान

सीएम मान ने सबसे पहले जालंधर के एक होटल में पार्टी के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपचुनाव की योजनाओं पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के करीब 400 बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक रिसॉर्ट में बैठक की। सीएम मान ने डेरा बाबा परगट नाथ और नकोदर में एक अन्य शिविर का भी दौरा किया।

इन बैठकों के दौरान सीएम मान ने बताया कि वे जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे हैं। इसके चलते राज्य सरकार का काम हफ्ते में दो बार जालंधर से ही होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जालंधर में उनकी मौजूदगी सिर्फ चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर तरीके से समझने और उनसे जुड़ने के लिए भी है।

ये भी पढ़ेः पंजाब की मान सरकार की पहल..विवाह सहायता के लिए 34 करोड़ रुपये मंजूर किए

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम मान ने कहा कि वे लोगों की सुविधा के लिए ये व्यवस्था कर रहे हैं। यह कदम चुनाव प्रचार और इस दौरान सुचारू शासन सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।