जालंधर में उपचुनाव को लेकर CM मान फिक्रमंद..किराए के मकान में परिवार संग रहेंगे CM

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि जालंधर में उपचुनाव (Jalandhar By-Election) को लेकर फिक्रमंद रहे। उन्होंने कहा कि किराए के मकान (House) में परिवार संग रहेंगे। पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पूरी तरह उपचुनाव में जुट गई है। वहीं 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ एक विधानसभा सीट (Assembly Seat) ही आम आदमी पार्टी की छवि को सुधार सकती है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः दिव्यांगों को पंजाब की मान सरकार का बड़ा तोहफ़ा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि यह सीट जालंधर (Jalandhar) पश्चिम विधानसभा की है। जालंधर के उक्त उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है।

हफ्ते में 3 दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे

यह उनका नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव (By-Elections) तक एक महीने के लिए नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में 3 दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान सीएम मान और उनकी टीम होटलों में ही रुकी थी। मगर इस बार उप चुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर घर लेने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ेः पंजाब कैबिनेट में नहीं होगा फेरबदल..पढ़िए बड़ी खबर

Pic Social Media

14 जून से 21 जून तक सभी पार्टियों के नेता भरेंगे नामांकन

जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव (By-Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरो पर हैं। क्योंकि राज्य में आप की सरकार है और इस्तीफा देने वाले एमएलए शीतल अंगुराल (अब बीजेपी में) भी आप का ही था। उन्होंने बीजेपी जॉइंन कर ली थी। जिसके बाद उक्त सीट पर उपचुनाव होंगे। 14 जून यानी आज से करीब 21 जून तक सभी पार्टियों के नेता नामांकन भरेंगे।

आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख दावेदार हलका प्रभारी और बीजेपी के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी उक्त सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिसमें जिला संयोजक स्टीवन क्लेर और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह का नाम शामिल है।

पंजाब में विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीती थी आप पार्टी

पंजाब विधानसभा (Punjab Legislative Assembly) में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। पंजाब विधानसभा का पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था। उक्त चुनाव में आप को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। विधानसभा चुनाव में आप की ऐसी लहर चली कि आप ने 92 सीटें जीत लीं। कई ऐसे उम्मीदवार जीते] जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव ही नहीं था।