Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है, जो राज्य की प्रगति और मजबूत होते बुनियादी ढांचे का प्रमाण है।
राज्य गठन के समय यहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन अब 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि अपने दो साल के कार्यकाल में 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया गया है।
कैंसर मरीजों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नए कैंसर अस्पताल में मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और इलाज का खर्च कम होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, ताकि किसी को भी इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
अस्पताल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस मौके पर मौजूद थे।
यह नया कैंसर अस्पताल आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस है, जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं का यह विस्तार छत्तीसगढ़ को मजबूत और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
