Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद कर रही है।
सुशासन तिहार के तहत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने योजना की हितग्राही महिलाओं से मुलाकात कर उनके अनुभव सुने।
बेटियों के भविष्य के लिए कर रहीं बचत
योजना की लाभार्थी रुखमनी पाल ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार की आय सीमित है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को वे अपनी दो बेटियों के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।
हर महीने मिल रही आर्थिक राहत
एक अन्य हितग्राही धनमता पाल ने बताया कि उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि मिल रही है। उनके पति भी मजदूरी का काम करते हैं।
धनमता पाल ने कहा कि वे इस पैसे को अपने बच्चों के नाम पर बचा रही हैं ताकि भविष्य में उनकी शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब योजना से परिवार को राहत मिली है और बच्चों के भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।
महिलाओं को मिल रहा सम्मान और आत्मनिर्भरता
हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके परिवारों को बेहतर भविष्य देना है।
