Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया।
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में दिखी संवेदनशीलता
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते समय मुख्यमंत्री ने 76 वर्षीय गोवर्धन ध्रुव, 65 वर्षीय अनुपकुंवर पाल और कक्षा छठवीं के छात्र संजय चक्रधारी व जयसेन को अपने हाथों से नजर का चश्मा पहनाया।
चश्मा मिलने के बाद हितग्राहियों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें पढ़ने-लिखने और रोजमर्रा के काम करने में काफी सुविधा होगी।

स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज और जरूरी सहायता मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सुशासन तिहार में जनता से सीधा संवाद
सुशासन तिहार के तहत सरकार लोगों तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास कर रही है। समाधान शिविरों में अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
