Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य Rajeev Srivastava ने सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुई।
प्राधिकरण की गतिविधियों और कार्ययोजना पर चर्चा
बैठक के दौरान श्री श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
आमजन का विश्वास बढ़ाने पर जोर
श्री श्रीवास्तव ने आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की पहल की सराहना करते हुए पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितैषी पुलिस व्यवस्था के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
