Chhath Puja

Chhath Puja: देशभर में छठ महापर्व की धूम, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, CM नीतीश ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

Chhath Puja: सूर्य उपासना का लोक आस्था का महापर्व छठ आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो रहा है।

Chhath Puja: सूर्य उपासना का लोक आस्था का महापर्व छठ (Chhath) आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर उमड़ पड़े। बिहार सहित पूरे देश में छठ पूजा के प्रति लोगों में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने घाटों पर विशेष सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था की है। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपने परिवारों के साथ छठ पर्व मनाया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

देशभर में छठ महापर्व की धूम

बिहार समेत पूरे देश में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। पटना में 78 घाटों पर अर्घ्य देने की व्यवस्था की गई है, जबकि 60 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। राजधानी के 35 गंगा घाटों पर 187 कैमरे लगाए गए हैं ताकि सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।’

सीएम नीतीश ने अपने आवास पर दी सूर्य को अर्घ्य

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने छठ पूजा के अंतिम दिन पटना स्थित अपने आवास पर उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक अणे मार्ग स्थित अर्घ्य स्थल पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार और राज्यवासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुंगेर में परिवार संग मनाया छठ

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाया। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की सांस्कृतिक पहचान है और इसे पूरे अनुशासन और आस्था के साथ निभाया जाता है।

चिराग पासवान ने कहा- नई पीढ़ी को सिखा रहा हूं छठ की परंपरा

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने कहा, ‘छठ मेरे जीवन की कई यादें समेटे हुए है। मेरी दादी और बहनें हमेशा छठ करती रही हैं, अब मैं यही परंपरा नई पीढ़ी को सिखा रहा हूं। छठी मइया से कामना है कि बिहार आने वाले सालों में विकास की राह पर आगे बढ़े।’

उषा अर्घ्य की विधि और परंपरा

छठ पर्व का चौथा दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती सुबह-सुबह नदियों या तालाबों में जाकर कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को दूध, गंगाजल, अक्षत, हल्दी, सुपारी और दीपक से अर्घ्य अर्पित करते हैं। पूजा के बाद परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। व्रती प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन करते हैं।

Pic Social Media

कठिन व्रतों में से एक है छठ पूजा

छठ पर्व को हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से सप्तमी तक मनाया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य, और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ यह पर्व संपन्न होता है।

ये भी पढ़ेंः Bihar Elections: CM नीतीश कुमार ने बक्सर में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, NDA के लिए मांगा समर्थन

आज 28 अक्टूबर को इस साल 2025 में छठ महापर्व का अंतिम दिन रहा। आज के दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों तक चलने वाला यह लोक आस्था का महापर्व समाप्त करते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण, अनुशासन और पवित्रता का संदेश भी देता है।