Chandigarh

Chandigarh: AAP की नई कार्यकारिणी का गठन, पूर्व DSP विजयपाल बनाए गए अध्यक्ष

पंजाब
Spread the love

Chandigarh: पूर्व DSP विजयपाल को मिली आदमी पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने लगभग 2 साल बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। पूर्व डीएसपी विजयपाल (Former DSP Vijaypal) को पार्टी के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। पार्षद प्रेमलता महिला अध्यक्ष तो यूथ की कमान पार्षद रामचंद्र यादव को देते हुए उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: बुड्ढे नाले को लेकर एक्शन मोड में पंजाब सरकार, अफसरों को दिए निर्देश

Pic Social Media

आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षद हरदीप सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूरे संगठनात्मक पदभार निर्धारित कर दिए गए हैं। पांच वाइस प्रेसिडेंट, एक जनरल सेक्रेटरी और 5 सेक्रेटरी इस इकाई में बनाए गए हैं।
इसके साथ ही एस सी मोर्चा, व्यापारी, पूर्वांचल जैसे मोर्चा के अध्यक्ष और टीम का चयन भी करते हुए जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग थे। लेकिन दिवंगत नेता प्रदीप छाबड़ा का भी हस्तक्षेप अधिक होने से पार्टी में तालमेल सहीं नहीं हो रहा था।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार ने कृषि क्षेत्र की समृद्धि के लिए शुरू की एक नई पहल

नई कार्यकारिणी का गठन

जिसके बाद संगठन को भंग करना पड़ा। लंबे समय से चंडीगढ़ आप के नेता संगठन विस्तार और नई कार्यकारिणी गठन की मांग करते रहे। इससे आप पार्षदों में भी एकता कम देखने को मिलती थी। पार्षदों ने प्रेम गर्ग को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए दिल्ली वरिष्ठ नेताओं को चिट्ठी भी लिखी थी। अब मेयर चुनाव के पहले आप ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव 20 फरवरी 2025 को कराए जाने हैं। जिसे लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।