Chandigarh

Chandigarh: CM Maan ने किया हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान..दी 1-1 करोड़ की इनामी राशि

पंजाब
Spread the love

Chandigarh में CM Maan ने पेरिस ओलंपिक में खेलने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Chandigarh: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में खेलने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के 8 खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए दिए गए, जबकि ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए दिए गए। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है वह तारीफ के काबिल है।
ये भी पढ़ेः Punjab में Mann सरकार का बड़ा क़दम..आम आदमी क्लिनिक से बदल रही स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा, ‘हॉकी टीम के 4 खिलाड़ी पंजाब पुलिस में हैं। सरकार खिलाड़ियों को नौकरी व पहले से लगे हुए खिलाड़ियों को प्रमोशन दिया जाएगा। हॉकी के खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। ये लोगों को नशा छोड़ने का संदेश देंगे। ये लोगों को समझाएंगे कि नशा छोड़कर खेलों की तरफ रुख करें। मेडल आने पर उन्हें सरकारी नौकरी भी मिलेगी।’

चंडीगढ़ सेक्टर-26 में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की तरफ से कुल 9.35 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को जारी की गई। कार्यक्रम के दौरान पंजाब के सभी 10 हॉकी खिलाड़ी सीएम भगवंत मान के साथ मंच पर बैठे हुए थे। सीएम मान की कुर्सी खिलाड़ियों के बीचों-बीच लगाई गई थी।

मोबाइल से देखा मैच: सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने आगे कहा कि हॉकी टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह आखिरी मौके तक तड़पा-तड़पाकर खुशी देते हैं। जिस दिन इंडिया टीम का इंग्लैंड से मैच था, मेरी 2 रैलियां थीं। मैंने रेस्ट हाउस में बैठकर मोबाइल में मैच देखा। हम पंजाब में बड़ा हॉकी टूर्नामेंट कराने की सोच रहे हैं। इसके लिए वह इंडिया टीम को स्पॉन्सर करना चाहते हैं, लेकिन 2036 तक यह जिम्मेदारी उड़ीसा के पास है।

बतौर खेल मंत्री मेरी कोशिश है कि हॉकी फैडरेशन ऑफ इंडिया से बातचीत कर नवंबर-दिसंबर महीने में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, बेल्जियम और स्पेन का टूर्नामेंट में करवाया जाए। वहां पर अच्छा ग्राउंड है।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने मंच से खिलाड़ियों से बातचीत भी की। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमने पहले ही तय कर लिया था कि हम मेडल जीतकर ही आएंगे। पूरी टीम सोशल मीडिया से दूर रही। वे पेरिस भी घूमने नहीं गए। उनका पूरा फोकस गेम पर था।

मुख्यमंत्री मान (CM Maan) ने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में जो प्रदर्शन किया है वह तारीफ के काबिल है। देश की टीम में 10 हॉकी खिलाड़ी पंजाब के हैं। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ओलंपिक खिलाड़ियों ने पदक जीतकर पंजाबियों के खून में नया जोश भरा है। इस राज्य के नौजवानों को एक नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में कई मंत्री विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेः CM Maan रक्षाबंधन के मौके पर बरनाला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत

हॉकी टीम में पंजाब के 10 खिलाड़ी

बता दें कि हॉकी टीम (Hockey Team) में पंजाब के 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको सम्मानित किया गया है। इनमें हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, किशन बहादुर पाठक और जुगराज सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा शूटिंग में छह, शॉटपुट, एथलेटिक्स और गोल्फ में पंजाब के 1-1 खिलाड़ी ने ओलंपिक में हिस्सा लिया था, इनको भी 15-15 लाख रुपये की राशि के साथ सम्मानित किया गया। भारत की हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दो बार पदक जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम पदक जीतने में सफल रही थी।