DGP Surendra Yadav gave strict orders in Chandigarh

चंडीगढ़: DGP के आदेश के बाद पूर्व अफसरों के घरों में तैनात 300 होमगार्ड की वापसी

पंजाब
Spread the love

Chandigarh News: चंडीगढ़ के डीजीपी सुरेंद्र यादव (DGP Surendra Yadav) द्वारा कुछ दिन पहले ही सख्त आदेश दिए गए थे कि जिन अफसर के घरों में होमगार्ड (Home Guard) जवान तैनात है। वह सभी वापस अपनी अपनी यूनिट में लौटे। पता चला है कि करीब 300 होमगार्ड जवान अफसरों की जी हजूरी में लगे हुए थे। उनकी सैलरी पुलिस विभाग (Police Department) दे रहा था, लेकिन वह सेवाएं चंडीगढ़ से जा चुके अफसरों (Officers) को दे रहे थे। डीजीपी यादव ने साफ कहा था कि होमगार्ड जवान और पुलिस सिपाहियों को वापस भेज दो नहीं तो सैलरी अफसरों से ली जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः पंजाब में मान सरकार ने क‍िया 10000 नौकरियों का ऐलान, बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का भी ट्रांसफर

Pic Social Media

आपको बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) के पूर्व डीजीपी, आईजी और एएसपी स्तर के अफसरों के घरों में चंडीगढ़ पुलिस के होमगार्ड जवान ड्यूटी दे रहे थे। अफसरों को शहर से गए 8 से दस साल हो चुके हैं। लेकिन अपने साथ होमगार्ड जवान ले गए थे। होमगार्ड जवानों की ड्यूटी चंडीगढ़ में दिखाई जा रही थी, लेकिन काम अफसरों के घरों में कर रहे थे।

दिल्ली से आ सकते हैं चंडीगढ़ में इंस्पेक्टर

पुलिस विभाग (Police Department) में एक बार फिर दिल्ली से चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर इंस्पेक्टर (Inspector) आने की चर्चा है। इंस्पेक्टर की डेपुटेशन वाली फाइल पर मोहर लगने वाली है। सूत्रों की मानें तो 15 से 20 इंस्पेक्टर दिल्ली से चंडीगढ़ आने को लेकर चर्चा है। सूत्रों की माने तो दिल्ली से इंस्पेक्टर डेपुटेशन पर आते हैं तो दिल्ली वालों को थाने में तैनात किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेः पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल..4 जिलों के 916 पुलिस कर्मचारी बदले

डेपुटेशन पर DSP के जाने की भी चर्चा

चंडीगढ़ में जिस तरह पंजाब से SSP और दिल्ली से DGP व अन्य अफसर डेपुटेशन पर आते हैं। इस तरह चंडीगढ़ के डीएसपी भी डेपुटेशन पर चंडीगढ़ से बाहर अन्य राज्य में जा सकते हैं। इस चर्चा ने अब काफी जोर पकड़ लिया है। मामले की फाइल कई बार चली, लेकिन अफसरों ने दबा दी थी। डीजीपी यादव के आने के बाद उक्त दोनों ही फाइल पर मोहर जल्द लग सकती है।