Paris Olympic

Paris Olympic में चक दे इंडिया..स्पेन को हराकर जीता ब्रॉन्ज

Trending खेल
Spread the love

Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने इतिहास रच दिया है। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार (8 अगस्त) को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) मैच में स्पेन को 2-1 के अंतर से हराया। इस जीत में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने लगातार पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ेः Paris Olympic: विनेश फोगाट-नीरज चोपड़ा का डबल धमाल

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भारत को पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में चौथा मेडल मिला है और चारों ब्रॉन्ज हैं। मेंस हॉकी टीम (Men’s Hockey Team) से पहले शूटिंग में तीन मेडल आए थे। मनु भाकर ने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीता था। उनके बाद स्वप्निल कुसाले ने मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में तीसरा स्थान हासिल कर देश का नाम रोशन किया था।

हरमन और श्रीजेश का कमाल

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Captain Harmanpreet Singh) ने मैच में 2 गोल दागे। उन्होंने 30वें और 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। इसके बाद आखिरी मिनटों में सांसें थम गई थीं। स्पेन को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिलने लगे। श्रीजेश ने गोलपोस्ट के आगे मोर्चा संभाले रखा और अपने आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को हारने नहीं दिया। उन्होंने हीरो की तरह इंटरनेशनल हॉकी से विदाई ली। उन्होंने पहली ही बता दिया था कि यह उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा।

Pic Social Media

1972 के बाद भारत ने हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते

1980 के बाद से भारतीय टीम (Indian Team) ओलंपिक में मेडल के लिए तरसती रही। फिर मेडल का सूखा 40 साल बाद खत्म हुआ और भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में आकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर 52 साल बाद इतिहास रचा है। 1972 के बाद भारत ने हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते हैं। 1968 और 1972 में भी भारत ने लगातार 2 ब्रॉन्ज ही जीते थे।

ये भी पढ़ेः Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को Paris Olympic में बड़ा झटका

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के मेडल

  • 1928 (एम्सटर्डम)- गोल्ड
  • 1932 (लॉस एंजेलिस)- गोल्ड
  • 1936 (बर्लिन)- गोल्ड
  • 1948 (लंदन)- गोल्ड
  • 1952 (हेलसिंकी)- गोल्ड
  • 1956 (मेलबर्न)- गोल्ड
  • 1960 (रोम)- सिल्वर
  • 1964 (टोक्यो)- गोल्ड
  • 1968 (मैक्सिको सिटी) – ब्रॉन्ज
  • 1972 (म्यूनिख) – ब्रॉन्ज
  • 1980 (मॉस्को)- गोल्ड
  • 2020 (टोक्यो)- ब्रॉन्ज
  • 2024 (पेरिस)- ब्रॉन्ज

बता दें कि पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में भारत ने अब तक (8 अगस्त) 4 मेडल जीते हैं। यह चारों ब्रॉन्ज हैं। पिछले तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया।