BJP संकल्प के साथ आगे बढ़ती है: CM नायब सैनी

चुनाव 2024 राजनीति हरियाणा
Spread the love

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) सुबह सूर्य मंदिर के 22वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए करनाल पहुंचे। यहां सीएम सैनी (CM Saini) ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मानवता के कल्याण की कामना की। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव और अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीएम सैनी को फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और स्मृति चिह्न के रूप में भगवान सूर्य का स्वरूप भेंट किया। सीएम सैनी ने सेवा समिति मंडल की मांगों को चुनावों के बाद पूरा कराने का आश्वासन दिया।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः विपक्ष पर हरियाणा के CM नायब सैनी का हमला..नेतृत्वविहीन गठबंधन बताया

Pic Social Media

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) मंडल की धर्मशाला (Dharamshala) में लोगों को संबोधित भी किए। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। साथ ही सीएम सैनी ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ घोषणा पत्र जारी किया है, किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया जाएगा। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जिस वजह से लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि 10 सालों में पीएम मोदी ने जो वादे किए उन्हें संकल्प के साथ पूरा भी किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार को चुनें।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने व्यवस्था को बदला है। लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिल सके। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से जिस तरह से देश और प्रदेश का विकास हो रहा है वह जारी रहेगा और बीजेपी सरकार में विकास की गति नहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व सीएम मनोहर लाल ने सीएम के रूप में प्रदेश की सेवा की अब सांसद बनकर भी वह जनता की सेवा करेंगे।

ये भी पढ़ेंः अमेठी से राहुल गांधी का ‘वॉक ओवर’ अब मां सोनिया की सीट पर मचाएंगे बवंडर!

सीएम सैनी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के चुनाव का दौर चल रहा है। हरियाणा में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 मई को दो मशीनों में कमल के फूल का बटन दबाकर एक कमल को लोकसभा में दिल्ली (Delhi) भेजना है और दूसरे कमल को चंडीगढ़ भेजना है।

इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व मीडिया कॉरडीनेटर मुख्यमंत्री हरियाणा जगमोहन आनंद, पूर्व मेयर नगर निगम रेणू बाला, अमरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद भगवान दास अघी, जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष अमर ठक्कर, एडवोकेट विजय पाल सहित अन्य बीजेपी के नेता मौजूद थे।