Bihar Top Richest Person

Bihar Top Richest Person: ये हैं बिहार के सबसे अमीर शख्स

Trending बिजनेस
Spread the love

आज हम आपको Bihar Top Richest Person के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

Bihar Top Richest Person: भारतीय अमीरों के लिस्‍ट आप या तो मुकेश अंबानी को जानते होंगे या फिर अनिल अंबानी को। पर आपको बता दें कि बिहार के कुछ ऐसे भी बिजनेसमैन (Businessman) हैं जो कि अनिल अंबानी से भी अमीर हैं। ये अमीर बिहारी हैं अनिल अग्रवाल (Anil Aggarwal), और सुब्रत रॉय, संप्रदा सिंह आदि है। वैसे तो बिहार आईएएस ऑफिसर के लिए जाना जाता है लेकिन यहां पर करोड़पति और अरबपति बिजनेसमैन मौजूद हैं।
ये भी पढ़ेः Young Billionaire: ये हैं दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति..लिस्ट देखिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Bihar Top Richest Person: वैसे तो बिहार अपनी संस्कृति, ज्ञान और राजनीतिक शक्ति के लिए विश्व भर में जाना जाता है। बिहार के लोग हर क्षेत्र में प्रमुख हैं, चाहे वह फिल्मी जगत हो, बिजनेस हो, नेतागिरी हो या प्रशासन हो। मीडिया रिपार्ट के मुताबिक हम आपको बिहार के उन सबसे अमीर लोगों के बारे में बताएंगे जिनका जन्म बिहार में हुआ और जो अब देश और दुनिया में बड़े धनाढ्यों में गिने जाते हैं।

अनिल अग्रवाल (Anil Aggarwal)

Pic Social Media

Bihar Top Richest Person: अनिल अग्रवाल (Anil Aggarwal) बिहार के पटना में 1954 में जन्मे एक प्रमुख उद्योगपति हैं। वे वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वे अपनी कंपनी के जरिए 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली होल्डिंग कंपनी, Volcan Investments, को नियंत्रित करते हैं।

Bihar Top Richest Person: अनिल अग्रवाल (Anil Aggarwal) की कुल संपत्ति लगभग 4 बिलियन डॉलर (3280 करोड़ रुपये) है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि बिहार के एक छोटे से गांव से लंदन स्टॉक एक्सचेंज तक की मेरी यात्रा कई सीखों, बहुत सारी मेहनत और आत्मविश्वास से भरी रही है.

सुब्रत रॉय (Subrata Roy)

Pic Social Media

Bihar Top Richest Person: सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का जन्म 1948 में बिहार के अररिया जिले में हुआ था। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की, जो एक बहु-उद्योग समूह है। इस समूह का मुख्यालय लखनऊ में है और यह वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन बीमा, ई-कॉमर्स, बुनियादी ढांचा और आवास जैसे कई क्षेत्रों में कार्य करता है। सुब्रत रॉय (Subrata Roy) की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) के आसपास है।

Bihar Top Richest Person: सुब्रत रॉय (Subrata Roy) ने स्वप्ना रॉय से शादी की। उन्होंने कुछ पुस्तकें भी लिखीं है। “शांति, सुख: संतुष्टि,” “मान, सम्मान, आत्मसम्मन,” “जीवन मंत्र,” और “मेरे साथ सोचो। सुब्रत रॉय को व्यापार दर्शन में उन्नत ज्ञान है, जिसे “सामूहिक भौतिकवाद” के रूप में भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से समूह विकास कौशल और विभिन्न तकनीकों को बढ़ावा देता है।

संजय के झा (Sanjay K Jha)

Pic Social Media

Bihar Top Richest Person: संजय के झा (Sanjay K Jha) का जन्म 1963 में हुआ था। उन्होंने लिवरपूल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीएस और स्ट्रेथक्लाइड विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। 2023 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर (लगभग 24 करोड़ रुपये) है। संजय के झा (Sanjay K Jha) क्वालकॉम इंक के सीओओ, ईवीपी और ग्रुप प्रेसिडेंट क्यूसीटी हैं और क्वालकॉम इंक (क्यूकॉम) के लगभग 25,112 शेयरों के मालिक हैं, जिनकी कीमत 3 मिलियन डॉलर से अधिक है।

ये भी पढ़ेः RBI का नया नियम..अपने Account से किया ये काम तो होगी जेल!

रविंद्र किशोर सिन्हा (Ravindra Kishore Sinha)

Pic Social Media

Bihar Top Richest Person: रविंद्र किशोर सिन्हा (Ravindra Kishore Sinha) जो एक पत्रकार, राजनेता, और सुरक्षा पेशेवर हैं ने 1985 में भारतीय सुरक्षा सेवाओं (SIS) की स्थापना की थी। उन्होंने 250 रुपये की मामूली राशि से अपने व्यवसाय की शुरुआत की और आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपये) है।

Bihar Top Richest Person: रविंद्र किशोर सिन्हा (Ravindra Kishore Sinha) ने अपना व्यवसाय शुरू किया और अपने तेज व्यापारिक कौशल के साथ सफलता की कहानी लिखी। उन्होंने दानापुर रेजिमेंटल सेंटर में सेना के जवानों से संपर्क किया और पूर्व सैनिकों का विवरण प्राप्त किया। उन्होंने उनमें से 14 को 400 रुपये के मासिक वेतन पर अपने बिल्डर मित्र की इमारतों पर निजी गार्ड के रूप में तैनात किया। रवींद्र किशोर सिन्हा राज्यसभा सांसद हैं।

संप्रदा सिंह (Samprada Singh)

Pic Social Media

Bihar Top Richest Person: सम्प्रदा सिंह (Samprada Singh) अल्केम लेबोरेटरीज के संस्थापक और अध्यक्ष थे। इसका ऑपरेशन यूरोप, अफ्रीका, एशिया प्रशांत, दक्षिण अमेरिका, अमेरिका तक में है। संप्रदा सिंह का जन्म 1925 में जहानाबाद (बिहार) में हुआ था। उन्होंने 1973 में Alkem Laboratories की स्थापना की थी। उनके निधन के बाद अब उनका परिवार ये बिज़नेस चला रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनकी नेटवर्थ 3.3 बिलियन डॉलर यानी 26,03,28,198 रुपये हैं।

नवीन अग्रवाल (Naveen Agarwal)

Pic Social Media

Bihar Top Richest Person: नवीन अग्रवाल (Naveen Agarwal) कोंकोला रिसोर्सेज पीएलसी में एक अध्यक्ष और माल्को पावर कंपनी लिमिटेड में एक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे वेदांता लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, स्टरलाइट टेलीलिंक लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी हैं। उन्होंने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। नवीन वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल के भाई हैं।

Bihar Top Richest Person: नवीन अग्रवाल (Naveen Agarwal) कुल संपत्ति लगभग 11,043 करोड़ रुपये के आसपास है। वे वेदांता लिमिटेड और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड जैसे बड़े संस्थानों के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं।