Bihar

Bihar News: इस वर्ष SSC से 12 हजार 543 अलग-अलग पदों पर होगी बहाली

बिहार राजनीति
Spread the love

SSC के स्तर से दो परीक्षाओं का रिजल्ट किया गया प्रकाशित

दो परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द आएगा, तीन परीक्षा का जल्द होने जा रहा आयोजन

Bihar News: राज्य सरकार के स्तर से युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मुहैया कराने के 50 लाख का आंकड़ा तकरीबन प्राप्त कर लेने के बाद अब 1 करोड़ का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बेहद अहम भूमिका बिहार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) निभा रहा है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: CM नीतीश ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का किया अनावरण

इस वर्ष आने वाले महीनों में तीन प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है, जिसके जरिए करीब 12 हजार 543 अलग-अलग पदों पर बहाली होने जा रही है। इसमें क्षेत्र सहायक के 201 पदों पर अगस्त में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके अलावा द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 12 हजार 199 पद और प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों पर बहाली होने जा रही है।

इसके अतिरिक्त अब तक राज्य SSC ने कार्यालय परिचारी या परिचारी (विशिष्ट) पद के लिए प्रकाशित विज्ञापन के मद्देनजर गया एवं सीवान जिलों को छोड़कर शेष 25 जिलों का परीक्षा प्रकाशित कर दिया गया है। इन दो जिलों का परिणाम भी जल्द प्रकाशित होने जा रहा है। पिछले कुछ महीनों के दौरान विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के स्तर से प्रकाशित कार्यालय परिचारी के 238 पदों के लिए इस वर्ष 11 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। साथ ही 29 जून को कल्याण व्यवस्थापक या निम्नवर्गीय लिपिक के 56 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है।

SSC के स्तर से जल्द ही चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत 1481 पदों और कार्यालय परिचारी या परिचारी (विशिष्ट) की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 3727 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी आयोग के स्तर से इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। कुछ वर्ष पहले तक एसएससी वर्षभर में एक-दो परीक्षाएं आयोजित करता था, जिसका परिणाम आने में कई महीने या वर्षभर का समय लगता था। परंतु अब एसएससी का स्वरूप बदला है और वर्षभर में तीन से पांच परीक्षाएं तक आयोजित करवा रहा है और निर्धारित समय में इनके परिणाम आने के साथ ही बहाली भी पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: अनुसंधान से जांच तक की प्रक्रिया डिजिटल करने में जुटी पुलिस

इस मामले में राज्य SSC के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि निर्धारित समय में विभिन्न पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कराकर इनका परिणाम भी घोषित किया जा रहा है। इससे विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने में सहायता मिलेगी। सरकार के स्तर से 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी देने के संकल्प के तहत जैसे-जैसे विभागों के स्तर से पदों को भरने की अधियाचना प्राप्त हो रही है, वैसे-वैसे इनकी बहाली की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।