Bihar News: पटना, 31 जनवरी:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish) ने कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय थे। स्व० विश्वनाथ सिंह के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। आपको बता दें विश्वनाथ सिंह तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। वे 1990 में पहली बार जनता दल से विधायक बने, जिसके बाद उन्हें कृषि उद्योग विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया था। इस पद पर उन्हें मंत्री का दर्जा प्राप्त था। 2000 में वे जदयू से विधायक चुने गए और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। 2005 में मुबारक हुसैन जीते 2006 के उप चुनावतचुनाव हारने के बाद 2006 में पुनः जदयू से विधायक बने। यह लगातार जनता की सेवा करते रहे।

