Bihar

Bihar News: बैक-टू-बैक ब्रिलियंस नन्या और तन्मय ने CCCC 13.0 की पहली ऑनलाइन राउंड में मारी बाज़ी

बिहार राजनीति
Spread the love

डिफेंडिंग चैंपियन अन्हद की वापसी की तलाश

अगली ऑनलाइन राउंड: 10 अगस्त 2025 को

Bihar News: शब्दों की इस भूलभुलैया ने एक बार फिर दमदार वापसी की है—क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट CCCC 13.0 के रूप में! इस साल के पहले राष्ट्रीय ऑनलाइन राउंड में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना के नन्या देव सिंह और तन्मय कश्यप की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए नेशनल रैंक 1 हासिल किया है।

ये भी पढ़ें: Bihar: CM नीतीश ने सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

यह जीत नन्या और तन्मय के लिए लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी ये जोड़ी पिछले महीने आयोजित प्रैक्टिस राउंड में विजेता बनी थी। लगातार दो राउंड में जीत दर्ज कर इस जोड़ी ने अपनी स्थिरता, धैर्य और क्रिप्टिक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन इनके ठीक पीछे चल रहे हैं पुराने प्रतिद्वंद्वी। लुधियाना के BCM आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अरहद कौर और दिव्या धीमान की जोड़ी, जो पिछली बार की चैंपियन रही थी, ने इस बार नेशनल रैंक 2 हासिल कर फिर से अपनी दावेदारी ठोकी है। गौरतलब है कि ये टीम प्रैक्टिस राउंड में भी फर्स्ट रनर-अप रही थी, और अब वह फिर से खिताब बचाने की होड़ में लगी है।

नेशनल रैंक 3 पर रही है हैदराबाद के भारतीया विद्या भवन्स पब्लिक स्कूल की जोड़ी—अंजलि नंदुरी और आराध्या रणजीत। उन्होंने शानदार प्रवेश करते हुए लीडरबोर्ड पर अपनी जगह बनाई है और मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है।

राज्य स्तरीय विजेता – CCCC 13.0 की पहली ऑनलाइन राउंड:

महाराष्ट्र: साहिल साबने और राघव कनेगांवकर (SES गुरुकुल, पुणे)

पंजाब: अभिषेक ढांडा (BCM आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना)

तेलंगाना: अर्नव गुप्ता और शशांक गौड़ा (भारतीया विद्या भवन्स पब्लिक स्कूल, हैदराबाद)

मध्य प्रदेश: अद्वैत सिन्हा और चिन्मय गौतम (DPS भोपाल)

दिल्ली: आयुषी नेगी और आद्या मलिक (द मदर’स इंटरनेशनल स्कूल, नई दिल्ली)

बिहार: सप्तक गुप्ता और हेमांग चंद्रा (DPS पटना)

झारखंड: शिवानी सिंह और क्रिच (DPS रांची)

आंध्र प्रदेश: सुजय एन करुमरी और वलिवार्थी एच वर्मा (नालंदा विद्यनिकेतन, कृष्णा)

तमिलनाडु: बी. अक्षिता और प्रणति पी (DPS कोयंबटूर)

पश्चिम बंगाल: सौम्यजीत घोष (विज़न इंटरनेशनल स्कूल, हुगली)

उत्तर प्रदेश: साकेत आनंद और नोमित टक्कर (सलवान पब्लिक स्कूल, गाज़ियाबाद)

हिमाचल प्रदेश: मानत चौहान और गुंजन कौंडल (DAU सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, शिमला)

ये भी पढ़ें: Bihar News: प्रत्येक विधानसभा में छात्रों के लिए बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

CCCC 13.0 की दूसरी ऑनलाइन राउंड रविवार, 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। यह राउंड आधिकारिक वेबसाइट www.crypticsingh.com पर संपन्न होगा। जैसे-जैसे लीडरबोर्ड गर्म होता जा रहा है और प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, मुकाबला और भी कड़ा और दिलचस्प होने जा रहा है। जैसे-जैसे देशभर के युवा दिमाग शब्दों, बुद्धिमत्ता और चतुराई की इस अनोखी जंग में आमने-सामने आ रहे हैं, एक बात तय है—CCCC 13.0 एक ऐतिहासिक मुकाबले का रूप ले चुका है।