अधिकारियों ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी का किया भ्रमण, प्रशासनिक सुधारों के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की
अधिकारियों ने सुधार कार्यक्रमों को सफल बनाने में सोसाइटी की भूमिका की सराहना की
Bihar News: भारतीय विदेश सेवा (B.V.S.) के चार पदाधिकारियों की एक टीम ने अपने मध्य-सेवाकालीन प्रशिक्षण चरण-II (MCTP-II) कार्यक्रम के तहत दिनांक-25.04.2025 को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (Bihar Administrative Reforms Mission Society), पटना का परिभ्रमण किया। इस टीम में अमित कुमार मिश्रा (2004 बैच), निदेशक (MEA), संदीप कुमार (2009 बैच), ई/आई. दोहा मिशन के डिप्टी चीफ, डॉ. सुशील कुमार (2009 बैच), काउंसल जनरल, सीजीआई, मेलबर्न और मनोज बिहारी वर्मा (2009 बैच), राजदूत ई/आई. मोनरोविया शामिल थे। इन अधिकारियों के परिभ्रमण का उद्देश्य बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन (Bihar Administrative Reforms Mission Society) सोसाइटी द्वारा राज्य में लागू किए जा रहे प्रशासनिक सुधार कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से अवगत होना था।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: ₹6204.65 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, पटना में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर एवं सोसाइटी की अपर मिशन निदेशक डॉ. प्रतिमा द्वारा मिशन के द्वारा प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में संचालित कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया गया। बैठक में बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, जिज्ञासा एवं समाधान कॉल सेंटर के क्रियान्वयन तथा उसके प्रभाव पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत की गई।
ये भी पढे़ंः Patna: खेलो इंडिया के लिए पटना में सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का हुआ औपचारिक उद्घाटन
अधिकारियों ने इन प्रशासनिक सुधार कार्यक्रमों के राज्य में सफल क्रियान्वयन के लिए सोसाइटी की भूमिका को सराहा एवं सोसाइटी के योगदान की प्रशंसा की । उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की प्रशंसा की एवं इसे एक अनोखा अधिनियम बताया ।
