Bihar

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर CM नीतीश कुमार ने उन्हें नमन किया

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: Bihar News: आर्द्रभूमियों का संरक्षण कर रहे ‘वेटलैंड मित्र’

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व मंत्री एवं स्व० दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व० दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार पुलिस की सतर्कता का नतीजा – 02 अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किया गए गिरफ्तार !

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया।