Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बड़ी ख़बर..जानिए क्यों मची भगदड़?

दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi News: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) में एक कार्यक्रम में बड़ा पंडाल गिर गया है। हादसा स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में पंडाल लगाया जा रहा था। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। पंडाल गिरने (Pandal Collapsed) के बाद चारो तरफ अफरातफरी मच गई। घटना के तत्काल बाद दमकल की कई गाड़ियां (Fire Tender) घटना स्थल पर पहुंच गई है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। सबसे बड़ी बात ये कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Greater Noida का ये इलाक़ा पूरी तरह अवैध..लेकिन दबाकर हो रही है रजिस्ट्री

Pic Social media

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने से घायल हुए लोगों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

Pic Social media

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद गार्ड के मुताबिक यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। पंडाल गिरने से अफरातफरी मच गई और मजदूर पंडाल की चपेट में आ गए।

घटनास्थल पर दमकलकर्मियों, दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों आ गए हैं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस घटना में अभी पंडाल के नीचे और लोगों के दबे होने की संभावना है। आपको बता दें कि दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजधानी के लुटियन जोन के अति व्यस्ततम इलाके में है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज और लोकप्रिय साईं मंदिर है। दिल्ली का वीआईपी खान मार्केट भी इसके पास ही है।