सीनियर एंकर अदिति त्यागी की धमाकेदार शुरुआत

TV

नेशनल न्यूज़ चैनल भारत एक्सप्रेस(Bharat Express) की सीनियर एंकर अदिति त्यागी(Aditi Tyagi) को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। अदिति त्यागी न्यूज़18 इंडिया(News18 India) का हिस्सा बन चुकी हैं। अदिति जल्द ही किसी बड़े शो का हिस्सा बन सकती हैं।

इसके पहले अदिति त्यागी उपेंद्र राय के नेतृत्व में लॉन्च हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में प्राइम टाइम का अहम हिस्सा थीं। वो यहां  5 की पड़ताल और सत्ता का संघर्ष शो होस्ट करती थीं। अदिति ने ज़ी न्यूज़(Zee News) छोड़कर भारत एक्सप्रेस का हिस्सा बनी थीं। अदिति के पास टीवी, प्रिंट, डिजिटल और रेडियो का करीब दो दशक का अनुभव है।

अदिति त्यागी Zee news के साथ करीब एक दशक से जुड़ी हुई थीं। ‘जी न्यूज’ से पहले वो ‘टीवी टुडे टीवी’ का हिस्सा थीं। इसके अलावा अदिति ‘CNBC TV 18’ और ‘The Pioneer’ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अदिति ने संयुक्त राष्ट्र, जलवायु शिखर सम्मेलन, पेरिस हमले और ब्रसेल्स हमले सहित दुनियाभर की खबरों को कवर किया है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अदिति त्यागी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।