दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना वालों के लिए गुड न्यूज़..वंदे भारत की टाइमिंग नोट करें

Trending दिल्ली बिहार

Patna-New Delhi Vande Bharat Express : त्योहारी सीजन खासकर दीवाली और छठ के मौके पर बिहार-यूपी जाने वाले लोगों की तादाद अचानक से बढ़ जाती है। जिसके देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-पटना और पटना-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। जो नई दिल्ली से पटना की दूरी महज 12 घंटे से भी कम समय में तय कर लेगी।

दीपावली के पहले एक और उसके बाद छठ पूजा के लिए दो विशेष वंदे भारत (New Delhi) से पटना (Patna) के लिए गाड़ी संख्या 02252 रवाना होगी। जो 11.35 घंटे में यह पटना पहुंचेगी। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशन होते हुए पटना पहुंचेगी। 11, 14 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 07:25 बजे चलकर उसी दिन शाम सात बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से 12, 15 व 17 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे चलकर उसी दिन शाम सात बजे पटना पहुंचेगी

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Delhi से सस्ता होगा नोएडा एयरपोर्ट..अमीर-गरीब सभी कर सकेंगे सफ़र

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः इस दिन सबसे सस्ता मिलता है हवाई टिकट, ऐसे करें बुक
इन 5 स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना से नई दिल्ली के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 02251 वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को पांच स्टेशन पर रोका जाएगा। जो सुबह पटना से 7:30 बजे निकलेगी और उसी दिन शाम 5:00 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। पटना से चलने के बाद यह ट्रेन सीधे 8:20 बजे आरा पहुंचेगी और 9:28 बजे बक्सर के बाद 10:28 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए 12:10 बजे प्रयागराज दोपहर 2:28 पर कानपुर सेंट्रल होते हुए 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
12 घंटे में तय होगी दोनों शहर के बीच की दूरी
लोगों को नई दिल्ली से पटना पहुंचने में केवल 12 घंटे सफर करना होगा। इस स्पेशल ट्रेन में फर्स्ट एसी के 1 कोच, सेकंड एसी के 7 कोच के अलावा 10 कोच थर्ड एसी के दिए गए हैं। इस ट्रेन को नई दिल्ली से 7:10 बजे छोड़ा जाएगा। जो अगली सुबह 7:30 बजे पटना जंक्शन पर पहुंच जाएगी और उसी दिन इस ट्रेन को 9:00 बजे सुबह पटना से छोड़ा जाएगा और रात 9:00 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi