ईकोविलेज-1 के निवासी ध्यान दें, खुद साफ करनी पड़ सकती है अपनी गाड़ी, जानिए क्यों ?

दिल्ली NCR
Spread the love

दिवालिया सुपरटेक को पैसे चाहिए चाहे वो गरीबों की पेट पर लात मारकर ही क्यों ना वसूला जाए।

खबर नोएडा एक्सटेंशन की ईकोविलेज-1 सोसायटी से है। जहां सुपरटेक की फैसलिटी टीम कार धोने वालों से 2 हजार रुपए प्रति महीने वसूलने की तैयारी में है। जबकि इसके पहले ये रकम 3600 रुपए सालाना थी। खबरों के मुताबिक गाड़ी धोने वालों को अल्टीमेटम भी दे दिया गया है। जाहिर है अगर सुपरटेक इनसे दोगुना पैसा वसूलेगा तो ये भी गाड़ी धोने की कीमत में इजाफा कर देंगे। जिसका सीधा असर यहां के स्थानीय लोगों की जेब पर पड़ेगा। ऐसे में सभी को फिर से एकजुटता दिखानी होगी। क्योंकि बिना प्रदर्शन, सुपरटेक निवासियों की बातें अनसुनी करने में एक मिनट नहीं लगाता।