Bhagwant Mann

Bhagwant Mann: फिलहाल अस्पताल में भर्ती रहेंगे सीएम मान, सिसोदिया बोले अस्पताल में भी बाढ़ पीड़ितों की फिक्र

पंजाब राजनीति
Spread the love

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम मान की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन वे अभी भी मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में भर्ती हैं।

Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन वे अभी भी मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि शुक्रवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की समस्या हुई थी, जिससे उनका पल्स रेट 44 तक गिर गया। यह जानकारी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने साझा की।

https://twitter.com/msisodia/status/1964206232966758739

बिना भोजन किए निकले थे दौरे पर

बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) 3 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर गए थे। लगातार कार्यक्रम और व्यस्तता के चलते उन्होंने भोजन भी नहीं किया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। 4 सितंबर को सीएम आवास पर ही इलाज किया गया, लेकिन सुधार न होने के कारण 5 सितंबर की मंत्रिमंडल बैठक भी रद्द करनी पड़ी।

https://twitter.com/ANI/status/1964214406859952347

आप नेताओं ने जाना हाल

आज शनिवार को मनीष सिसोदिया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Minister Harpal Cheema) फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अपडेट लिया। सिसोदिया ने कहा कि सीएम की हालत स्थिर है और सुबह से सुधार दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: देवी वाला रोड कोटकपूरा की सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान होगा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

अभी अस्पताल में रहेंगे मुख्यमंत्री

डॉक्टरों के अनुसार, सीएम मान को फिलहाल पूरी तरह फिट घोषित नहीं किया जा सकता। उनका इलाज जारी है और रूटीन टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि उन्हें एक से दो दिन और निगरानी में रखने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

पंजाबियों की सेवा के लिए जल्द लौटेंगे

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पंजाबियों की सेवा में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम का स्वास्थ्य सरकार की पहली प्राथमिकता है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पिछले 24 घंटे में नहीं बढ़ी प्रभावित आबादी, न ही कोई जानमाल का नया नुकसान: हरदीप सिंह मुंडियां

स्थगित करनी पड़ी कैबिनेट बैठक

सीएम की खराब तबीयत के कारण आप सरकार को गुरुवार शाम प्रस्तावित कैबिनेट बैठक रद्द करनी पड़ी। यह बैठक बाढ़ प्रभावित पंजाब की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। अब तक राज्य में बाढ़ से 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 4.30 लाख एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।