इस दिन नहीं तोड़ने चाहिए तुलसी के पत्ते..नहीं तो होगा अशुभ

Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Tulsi: वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो तुलसी के पौधे का सूखना अक्सर घर में नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वहीं भगवान विष्णु को मां तुलसी बहुत ही ज्यादा प्रिय हैं। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी की पत्तियों के भगवान विष्णु को भोग भी नहीं लगाया जाता है। तुलसी मां को भगवान लक्ष्मी जी का रूप भी माना जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे के ऊपर खासतौर पर ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। तुलसी जी की पूजा नियमित रूप से करनी चाहिए, ताकि घर में सुख सम्पदा आए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

जानिए क्या है तुलसी पूजा नियम
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां तुलसी को रोजाना स्नान करने के बाद जल को अर्पण करना चाहिए। वहीं, रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में भूलकर भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि तुलसी माता प्रभु नारायण के लिए एकादशी और रविवार का निर्जला व्रत रखती हैं। इसलिए इन दोनों ही दिन में तुलसी के पत्तों को तोड़ने की भी मनाही होती है।

Pic: Social Media

यह भी पढ़ें: मात्र इस एक चीज को लटकाएं घर के बाहर, धन की नहीं होगी कमी

जानिए तुलसी की पूजा विधि
सबसे पहले सुबह उठें और तुलसी जी को दूर से प्रणाम करें।
इसके बाद स्नान करें और तुलसी माता का जलाभिषेक करें।
तुलसी मां के ऊपर सिंदूर लगाएं।
गुलाबी अथवा लाल रंग के फूलों को चढ़ा दें।
इसके बाद घी का दीपक जला दें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर लेकर आएं मिट्टी से बनी ये 4 चीजें, आर्थिक समस्याएं हो जाएंगी दूर

क्या हैं तुलसी के उपाय
घर परिवार में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आने के लिए शाम के समय भी तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जला के रखें। इससे इनकी कृपा आपके परिवार के ऊपर हमेसा बनी रहेगी।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News