सुपरटेक से बुरी ख़बर..IT इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया

दिल्ली NCR

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

बड़ी और दर्दनाक ख़बर आ रही है। जहां 43 साल के पेशे से IT इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। मामला नोएडा सेक्टर 126 स्थित नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग सुपरटेक सुपरनोवा(Supertech Supernova) की है। मिली जानकारी के मुताबिक केरल के रहने वाले इंजीनियर फ्लैट देखने के लिए सुपरनोवा गए थे जहां उन्होंने बिल्डिंग की 32वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: वाह रे बिल्डर..एक फ्लैट दो खरीदारों को बेचा!

शुरुआती दौर में मामला प्रेम प्रसंद का भी भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। और ना ही मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।  पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ये मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है। वहीं जांच को पूरा करने के लिए पुलिस अब फोरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है।  

PIC-Social Media

क्या है पूरा मामला ?

सुसाइड करने वाले की पहचान अर्जुन अलोसहियस 24 वर्षीय निवासी केरल के रूप में हुई है। अर्जुन अलोसहियस बेंगलुरु स्थित एक आईटी कंपनी में काम  करता था। आठ दिन के लिए वो छुट्टी में नॉर्थ इण्डिया घूमने आया था। जब पुलिस ने उसके कमरे की तहकीकात की तो उसके कमरे में एक टेबल के पास सादे कागज में उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा हुआ मिला था।

ये भी पढ़ें: Noida फिल्म सिटी में दर्दनाक हादसा..गौर सिटी-2 में रहने वाली मॉडल की मौत

होटल के संचालक ने बताया कि वे 9 जून को आया था और 11 जून तक रहने के लिए रूम बुक किया था। होटल का ये कमरा उसने तकरीबन 1 महीने पहले ही ऑनलाइन बुक किया था। वहीं पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि युवक के साथ ऐसा क्या हुआ था जो आत्महत्या जैसा कठोर स्टेप उसे उठाना पड़ा।

READ: Supertech Residents, Supertech Limited, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi