Loksabha चुनाव के साथ 4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव..ये है डिटेल

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Assembly Elections: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कर दिया है। इसी के साथ देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः CAA देश की जरुरत..विपक्ष ने सिर्फ गुमराह करने का काम किया- शाह

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। यहां जानिए कब कहां चुनाव होगें

सिक्किम 2 जून को 32 सीटों पर चुनाव होगा।

ओडिशा में 24 जून को 107 सीटों पर चुनाव होगा।

अरुणाचल प्रदेश में 60 असेंबली सीट और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।

ओडिशा में 24 जून को विधानसभा चुनाव

ओडिशा में विधानसभा चुनाव 24 जून को होगा। आपको बता दें कि यहां पर बीजू जनता दल पार्टी की अभी सरकार है। पिछले 20 साल यानी की 4 बार से यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में देखना काफी खास होगा। 147 विधानसभा सीट वाले इस राज्य का मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी है। दोनों पार्टियों के इस बार साथ आने के कायास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।

आंध्र प्रदेश में 24 जून को विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में साल 2024 में होने वाला विधानसभा चुनाव 11 जून को होगा। अभी यहां जगनमोहन रेड्डी की सरकार है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी ने वाईएसआरसीपी ने बाजी मारी थी। जगन मोहन की पार्टी को 175 विधानसभा सीट में से 151 सीट पर बहुमत पाई थी, वहीं चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को मात्र 23 सीटें मिली थी।

अरुणाचल प्रदेश में 2 जून को विधानसभा चुनाव

बात करें अरुणाचल प्रदेश की तो यहां विधानसभा चुनाव 2 जून को होगा। वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। साल 2019 में 41 सीट के साथ बीजेपी ने बहुमत में आई थी। राज्य के 2024 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी 60 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू फिर से मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।