senior journalist arvind shukla quits from zee news

Arvind Shukla..अब इस चैनल में शुक्ला जी की कलम चलेगी..आवाज़ भी गूंजेगी

TV
Spread the love

बड़ी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। तेज-तर्रार प्रोड्यूसर अरविंद शुक्ला(Arvind Shukla) ने 3 साल बाद ज़ी मीडिया(Zee Media) को अलविदा कह दिया है। अरविंद शुक्ला जल्द ही अपनी नई पारी ABP News के साथ शुरू करने जा रहे हैं। अरविंद शुक्ला पिछले 3 साल से ज़ी मीडिया की प्रोग्रामिंग टीम का अहम हिस्सा थे। फिलहाल अरविंद नोटिस पीरियड पर हैं। अरविंद ज़ी न्यूज़ में अरविंद, शाम 5 बजे के डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ शो प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास रात 10 बजे औऱ 11 बजे की भी जिम्मेदारी है। मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद शुक्ला को एबीपी न्यूज़ में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

ये भी पढ़ें: News18 को अलविदा..फिर कहां जा रही हैं अनुपमा ‘जी’?

20 साल से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले अरविंद शुक्ला, स्क्रिप्टिंग के मास्टर माने जाते हैं, जैसा शो..इसके अलावा अरविंद शुक्ला अपने खास और ड्रैमेटिक वॉइस ओवर के लिए भी जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Anchor Jiya Sharma..गुड बाय Zee Media !

ज़ी न्यूज़ में अरविंद पहले सुधीर चौधरी के मशहूर शो DNA का हिस्सा थे लेकिन सुधीर चौधरी के आजतक जाने के बाद अरविंद को ज़ी न्यूज़ में 5 बजे के डिबेट शो की जिम्मेदारी मिली थी। फिलहाल अरविंद डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं।

अरविंद शुक्ला इससे पहले वो टीवी टुडे नेटवर्क, इंडिया टीवी, न्यूज़24, ईटीवी और चैनल 7 जैसे न्यूज़ चैनल में भी अपनी कलम का जौहर दिखा चुके हैं। टीवी टुडे नेटवर्क में वो मशहूर एंकर और रिपोर्टर गौरव सावंत का शो प्रोड्यूस करते थे, तो जी न्यूज़ में दीपक चौरसिया के बाद अभी वो मशहूर एंकर अनुराग मुस्कान के लिए शो प्रोड्यूस कर रहे हैं।

न्यूज डेस्क पर आने से पहले अरविद शुक्ला रिपोर्टिंग में थे और निठारी कांड को ब्रेक करना, उस पर 30 दिनों तक सबसे अलग एक्सक्लूसिव रिपोर्ट करना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से अरविंद शुक्ला को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।