‘भारत24’ से एक और विकेट गिरा..एंटरटेनमेंट हेड का इस्तीफा

TV

राहुल मिश्रा, लखनऊ

नैशनल न्यूज़ चैनल भारत24(Bharat24) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। चैनल में बतौर एंटरटेनमेंट हेड(Entertainment Head) जिम्मेदारी संभाल रहीं क्षमा त्रिपाठी ने चैनल को अलविदा कह दिया है। क्षमा के मुताबिक उनके पास कुछ ऑफर्स हैं लेकिन फिलहाल उनके बारे में बात करना जल्दबाज़ी होगी।

क्षमा त्रिपाठी ने ख़बरीमीडिया को बताया कि उनके लिए 24 नंबर बहुत लकी है। बतौर क्षमा- मैंने अपने करियर की शुरुआत ‘न्यूज24’ से की थी और अब मीडिया पारी का सफर भी ‘भारत24’ के साथ खत्म हो रहा है और मेरा जन्मदिन भी 24 अगस्त है।’ वहीं, अंदरखाने के सूत्रों की मानें तो शादी के बाद वह अपनी ससुराल के शहर में शिफ्ट होने जा रही हैं, इसलिए उन्होंने इस चैनल को अलविदा कहा है। खबर यह भी है कि क्षमा त्रिपाठी कुछ दिनों के ब्रेक पर हैं और उसके बाद कोई बड़ा धमाका भी कर सकती हैं।

बता दें कि क्षमा त्रिपाठी ने मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत ‘न्यूज24’ से की थी। इसके बाद ’एबीपी न्यूज’, ’दैनिक जागरण’, ’पंजाब केसरी’ और ’जी न्यूज’ होते हुए वह ’भारत24’ पहुंची थीं। ज़ी न्यूज़(Zee News) में क्षमा त्रिपाठी ने एंटरटेनमेंट शो बॉलीवुड कॉकटेल के साथ ‘टाइममशीन‘ नाम का प्राइम शो प्रोड्यूस करती थीं। वहीं, ‘भारत24’ में रहते हुए उन्होंने दिल्ली एमसीडी चुनाव और गुजरात चुनाव के दौरान ‘क्षमा बेन शु चाले छे’ और ‘बेन v/s मैम’ नाम के दो शो किए। इसके अलावा ‘एक मंदिर ऐसा भी’ और ‘एंटरटेनमेंट कॉकटेल’ शो भी क्षमा त्रिपाठी के खाते में दर्ज हैं।

क्षमा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर भी पहचान बनाई हुई है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्षमा त्रिपाठी के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। वह लिखने, घूमने और बागवानी करने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्रवाद और सनातन धर्म के प्रति सचेत करने का कार्य करती हैं। यही नहीं, ’भारत24’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी क्षमा त्रिपाठी के वीडियोज़ काफी लोकप्रिय हैं।

‘स्माइल फाउंडेशन’, ’अमृत वर्षा फाउंडेशन’ और ’खुशी फाउंडेशन’ जैसे एनजीओ के साथ भी क्षमा त्रिपाठी जुड़ी हुई हैं। क्षमा के अनुसार, ‘कोरोना काल में कई एनजीओ के साथ मिलकर तमाम कोरोना पीड़ितों की मदद की, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।’

मीडिया में करीब 11 साल के करियर में क्षमा त्रिपाठी को महात्मा गांधी पुरस्कार, अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, जेन नेक्स्ट पुरस्कार, स्वर्ण भारत पुरस्कार, फिल्म क्रिटिक अवार्ड और दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से क्षमा त्रिपाठी को नए सफ़र के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Kshma Tripathi-Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism