ABP न्यूज़ से एक और बड़ा विकेट गिरा

TV

बड़ी ख़बर एबीपी न्यूज़ नेटवर्क(ABP NEWS NETWORK) से आ रही है। पिछले दो दशकों से मुंबई ब्यूरो रहे चीफ जीतेंद्र दीक्षित ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। जीतेंद्र पर मुंबई के साथ महाराष्ट्र गुजरात और गोवा जैसे राज्यों से समाचार संपादन की जिम्मेदारी थी। जीतेंद्र के मुताबिक उन्होंने छोटा सा ब्रेक लिया है। जिसका इस्तेमाल वो लेखन और भ्रमण के लिए करेंगे।

ये भी पढ़ें: Times Now की महिला रिपोर्टर के साथ बदतमीज़ी..देखिए वीडियो

साल 2003 में स्टार न्यूज़ से मीडिया करियर की शुरुआत करने वाले जीतेंद्र इसके संस्थापक टीम के सदस्य थे। साल 2007 में महज 27 साल की उम्र में उन्हें मुंबई ब्यूरो का प्रभार दे दिया गया।

ये भी पढ़ें: India Daily Live के एडिटर इन चीफ़ शमशेर सिंह का इमोशनल वीडियो

मार्च 1993 मुंबई बम कांड का मुकदमा, 26 नवंबर 2008 का आतंकी हमला, साल 2011 में सुनामी के कारण जापान में मची तबाही, 2013 में केदारनाथ में आई आपदा, भारत और इटली के बीच कूटनीतिक तनाव, 2015 में इंडोनेशिया में छोटा राजन की गिरफ्तारी, 2019 मैं महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा जैसी ख़बरों से जीतेंद्र ने खूब सुर्खियां बटोरी। जीतेंद्र स्टार न्यूज़ के क्राइम शो “रेड अलर्ट” के एंकर भी रह चुके हैं। जीतेंद्र की किताब किताब “बॉम्बे आफ्टर अयोध्या” काफी चर्चित हुई है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से जीतेंद्र दीक्षित को नए सफ़र के लिए अग्रिम बधाई

READ :  Jitendra Dixit-ABP News-, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism