लाइट..कैमरा..ऐक्शन..नमस्कार मैं हूं विवेक शांडिल्य..

TV

बड़ी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। नैशनल न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी(India Tv) के एंकर विवेक शांडिल्य(Vivek Shandilya) ने वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह(Shamsher Singh) के चैनल इंडिया डेली(India Daily) के साथ बतौर सीनियर एंकर(Senior Anchor) नई पारी की शुरुआत की है। चैनल के एडिटर-इन-चीफ शमशेर सिंह ने विवेक शांडिल्य को नई पारी के लिए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: ‘इंडिया डेली’ के बुके में नई एंट्री

इसके पहले विवेक इंडिया टीवी में एंकर/सीनियर एडिटर (Anchor/Senior Editor) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। विवेक इंडिया टीवी के प्राइम टाइम एंकर्स में से एक थे।  

इंडिया टीवी से पहले विवेक शांडिल्य अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) में प्राइम टाइम हुआ करते थे। विवेक शांडिल्य रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा थे। बेबाक अंदाज, तीखे सवालों से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके विवेक शांडिल्य ने करियर की शुरुआत 2009 में ईटीवी भारत के साथ की थी। उसके बाद विवेक Zee छत्तीसगढ़ चले गए ।

ये भी पढ़ें: India Daily: डिजिटल की कमान अब इनके हाथ

करीब दो साल वहां काम करने के बाद विवेक बतौर रिपोर्टर/एंकर न्यूज नेशन से जुड़ गए। न्यूज नेशन में साढ़े 4 साल की लंबी पारी खेलने के बाद विवेक ने ज़ी हिंदुस्तान में एंट्री ली। और फिर 2 साल तक यहां रहने के बाद विवेक ने 2019 में रिपब्लिक भारत का दामन थाम लिया।

रिपब्लिक भारत में विवेक ने ’10 में है दम’, ‘खबर बड़ी है’, ‘ये भारत की बात है’ आर. भारत की बस, जैसे तमाम हिट शोज किए। प्रोग्रामिंग के साथ विवेक की सबसे बड़ी USP डिबेट शोज हैं।

खबरी मीडिया की तरफ से विवेक शांडिल्य को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Vivek ShandilyaKhabri media,Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist,Journalism,