Delhi में 45 साल बाद रौद्र रूप में यमुना.. 450 घर उजड़ गए

दिल्ली NCR
Spread the love

कुमार विकास के साथ नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

पिछले 1 हफ्ते से दिल्ली और उतर भारत के राज्यों में हो रही मूसलधार बारिश का असर दिल्ली में दिखने लगा है। दिल्ली में उफनाई यमुना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, राजधानी दिल्ली में बुधवार को यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया जोकि अबतक का सर्वाधिक स्तर है।

Pic-Social media

इससे पहले सन 1978 में ऐसी बाढ़ आई थी। हालात ये हैं कि कई रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस आया है। वहीं हालात बिगड़ते हुए देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को दूर रखने के लिए धारा 144 लागू कर दिया है।

Pic-Social media

दिल्ली में बीते बुधवार को दोपहर के करीब एक बजे यमुना नदी का जल स्तर 207.55 मीटर तक छू गया था, इससे पहले 6 सितंबर 1978 को जल का स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था। हथनीकुंड बैराज और ज्यादा पानी छोड़ दिए जाने की वजह से जलस्तर में इजाफा अभी भी जारी है। साल के ज्यादातर मंथ्स में बेहद कम पानी वाली नदी में इस तरह के उफान ने निचले एरिया में रहने वाले लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

Pic-Social media

हरियाणा में हुई भारी बारिश से यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर पहुँच गया है। 45 साल पहले दिल्ली में यमुना नदी के रौद्र रूप की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसी वजह से अब एक फिर दिल्ली के लोगों को डर सता रहा है।

जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा कालोनी, खड्डा कॉलोनी और आसपास के एरिया में बाढ़ का पानी भीतर आ गया है। वहीं एक अन्य अधिकारी का ये कहना है कि जिन बस्तियों में बाढ़ आई है वे बस्ती तटबंद के भीतर मौजूद हैं।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि बुधवार की सुबह से ही नाव से यमुना जाकर हालात का जायजा लिया। ये भी बताया कि निचले इलाकों में तटबंध बनाए जा रहे हैं ताकि यमुना का जलस्तर बढ़ने पर पानी शहर के भीतर प्रवेश न करे।

Pic-Social media

यमुना के बढ़े जलस्तर को देखते हुए यमुना के पास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है वहीं लोगों यमुना नदी के पास जाने से रोक दिया गया है। खतरे को देखते हुए ओखला बैराज के सभी गेट भी खोल दिए गए हैं.तो वहीं सुरक्षा टीम ने यमुना के पास रह रहे लोगों में से करीब 41 हज़ार लोगों को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया है ।

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार भी पूरी तरह से सचेत है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी इस विषय पर देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए कहा है कि देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा और इस स्थित से हम सबको मिलकर लड़ना होगा।

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में अगले 1 सप्ताह तक भारी बारिश के अनुमान भी लगाए है और 15 एवं 16 तारीख के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Read: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi