ABP News: Big entry in ABP News, grand welcome of senior journalist Shadab Mujtaba

ABP News: ABP न्यूज़ में बड़ी एंट्री, शादाब मुजतबा का ग्रैंड वेलकम

TV
Spread the love

ABP News: बड़ी ख़बर नेशनल न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से आ रही है। वरिष्ठ और तेज तर्रार पत्रकार शादाब मुजतबा ने यहां पर बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया है। शादाब मुजतबा के कंधे पर रजनीश आहूजा के नेतृत्व में चैनल को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी। शादाब मुजतबा इसके पहले आजतक(AajTak) में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

तकरीबन 1 दशक तक आजतक में बड़ी और अहम जिम्मेदारी निभाने से पहले शादाब न्यूज़24 में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर चैनल की कमान संभाल रहे थे। शादाब मुजतबा ज़ी न्यूज़ में अहम भूमिका निभा चुके हैं। मूल रूप से पटना के रहने वाले शादाब मुजतबा को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। शादाब मुजतबा आउटपुट के धुरंधर मास्टर माने जाते हैं। शो की दमदार प्लानिंग, खबरों पर पकड़ उनकी USP मानी जाती है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से शादाब मुजतबा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।