पत्रकारिता के लिए लाखों की नौकरी कुर्बान

TV
Spread the love

सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन कंप्यूटर इंजीनियर अभिषेक आनंद के बारे में ये बात सौ फीसदी सच साबित होती है। अभिषेक आनंद पर पत्रकारिता कुछ इस कदर हावी हुई कि उन्होंने इसे अपनी मंजिल बना ली।

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनंद नेशनल न्यूज चैनल न्यूज 24(News 24) से जुड़ गए हैं। अभिषेक यहां एक्जिक्यूटिव एडिटर बनाए गए हैं। अभिषेक आनंद चैनल के वाइस प्रेसिडेंट(Vice President) जैकब मैथ्यू की टीम का अहम हिस्सा बने हैं। न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ(Editor in chief) अनुराधा प्रसाद ने उन्हें चैनल के कॉनक्लेव, मेजर इवेंट, ऑपरेशन की अहम जिम्मेदारी दी है। इसके पहले अभिषेक अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया अहेड(India Ahead) में बतौर असाइनमेंट हेड जुड़े थे।

2003 में कंप्यूटर इंजीनियर से पत्रकार बने अभिषेक आनंद ने मीडिया करियर की शुरुआत बतौर फ्रीलांसर टाइम्स ऑफ इंडिया से की। आनंद नोएडा में रहकर कम्युनिटी रेडियो के लिए काम करते थे। इसके साथ-साथ आनंद पब्लिकेशन सिंडिकेट के लिए आर्टिकल(Article) भी लिखा करते थे। साल 2006 में आनंद ने अपने मित्र के साथ मिलकर इन्होंने पंचायत वार्ता(Panchayat Varta) नाम की पत्रिका शुरू की। दो साल के बाद 2008 में आनंद ने नेशनल न्यूज चैनल वॉयस ऑफ इंडिया(Voice Of India) का दामन थाम लिया।

यहां आनंद असाइमेंट का काम देखने लगे। 2009 में अभिषेक फोकस टीवी चले गए। अगले ही साल आनंद न्यूज एजेंसी ‘न्यूज स्ट्रीट’(News Streat) से जुड़ गए। आनंद का इंटरनेशनल मीडिया(International Media) में ये पहला कदम था। ‘न्यूज स्ट्रीट’ एक वीडियो एंजेंसी थी, जिसके मेजर क्लाइंट याहू(YAHOO), गूगल(GOOGLE), और चाइना सेंट्रल टेलीवीजन थे। आनंद यहां पॉलिटिकल बीट देखते थे। आनंद ने अपनी काबिलियत की वजह से यहां एक अलग मुकाम हासिल किया।

2012 में अभिषेक आनंद खबर भारती न्यूज चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। आनंद को दिल्ली का ब्यूरो चीफ बनाया गया था। एक साल यहां काम करने के बाद आनंद न्यूज एक्सप्रेस न्यूज चैनल का दामन थाम लिया। आनंद यहां दो साल तक यहां रहे। 2016 में आनंद यहां से जी बिजनेस(Zee Business) चले गए। जिसके बाद 2018 में अभिषेक आनंद न्यूज एजेंसी ANI से जुड़े।

आनंद ने हिंदी मीडिया से अंग्रेजी का रुख किया और इंग्लिश न्यूज चैनल इंडिया अहेड के असानमेंट हेड बने।  चैनल को आगे बढ़ाने में अभिषेक आनंद की अहम भूमिका रही।  

खबरी मीडिया की तरफ से अभिषेक आनंद को ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Abhishek AnandBreaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,