Chandigarh

Chandigarh में AAP नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मनाया केजरीवाल का जन्मदिन

पंजाब
Spread the love

Chandigarh: आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का जन्मदिन मनाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में केक काटा और अपने राष्ट्रीय संयोजक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
ये भी पढ़ेः Punjab: कैबिनेट मंत्री जोड़ामाजरा ने स्वतंत्रता दिवस पर मानसा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Minister Chetan Singh Jodamajra) ने अरविंद केजरीवाल को भारत में ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाले एक क्रांतिकारी नेता और राष्ट्रीय नायक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि केजरीवाल जेल से वापस आने के बाद और मजबूत होकर उभरेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक सफल राजनीतिक पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और मात्र दस साल में दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। चंडीगढ़ में मेयर हमारा मेयर बना। गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक बने एवं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला।

ये भी पढ़ेः आजादी के सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए स्वास्थ्य-शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी: CM Maan

इस मौके पर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा (Minister Chetan Singh Jodamajra) के साथ चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार, सुरेश गोयल (कोषाध्यक्ष ‘आप’ पंजाब), पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह, आप चंडीगढ़ के नेता प्रेम गर्ग, पार्टी प्रवक्ता बब्बी बादल और विक्रम जीत पासी एवं पार्टी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।