हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने I.N.D.I.A. ब्लॉक से नाता तोड़ा

पंजाब राजनीति
Spread the love

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Haryana: आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक से किनारा कर लिया है और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। AAP ने यह भी साफ कर दिया कि वो हरियाणा में अकेले क्यों चुनाव लड़ना चाहती है? पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: चांसलर चुनने का हक सिलेक्टेड को नहीं इलेक्टेड होना चाहिए: CM मान

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से संबंध रखते हैं। आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में हम हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हम हरियाणा में अकेले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा में पूरी ताकत से विधानसभा इलेक्शन लड़ेगी पार्टी: पंजाब CM

पंजाब सीएम ने कहा कि पार्टी हरियाणा में पूरी ताकत से विधानसभा इलेक्शन लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब और आधा दिल्ली से टच करता है। हम हरियाणा में कई जगह गए। हरियाणा ने सभी पार्टियों को समय दिया, लेकिन किसी ने भी हरियाणा के लोगों के साफ वफा नहीं किया। हर किसी ने लूटा है। बड़ी बात यह है कि केजरीवाल साहब हरियाणा से संबंध रखते हैं। इस हरियाणा की लॉन्चिंग का पहला दिन है।

पंजाब और हरियाणा का कल्चर मिलता है: CM मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का कल्चर मिलता है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। पंजाब और हरियाणा में रिश्तेदारियां भी हैं। रिश्तेदारी भी ऐसी है कि मेहनत उनको करनी पड़ेगी। हम खुश हैं कि हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अभी जालंधर में बड़े मार्जिन 60 फीसदी वोटों से जीते हैं। लोकसभा में तीन सीटें जीती हैं। इनमें संगरूर जीता। होशियारपुर सीट बीजेपी से छीनी व श्री आनंदपुर साहिब नई सीट है। तीनों नेता अच्छे प्रवक्ता हैं। उन्होंने पहले चरण में अपनी पहचान बना ली है। सीएम ने कहा कि जहां भी ड्यूटी लगेगी, वहां पर टीम बनाकर लड़ेंगे।

संजय बोले- अग्निवीर योजना मुद्दा रहेगा

राज्यसभा मेंबर संजय सिंह ने कहा कि पूरे हरियाणा में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय क्यों लिया है, क्योंकि आपने अब तक सभी पार्टियों की सरकार देखी है। अब हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। यह बात प्रधानमंत्री खुद कहते हैं। आज हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। हरियाणा में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। पंजाब व हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना गर्व मानते हैं, लेकिन अब सेना को ठेके पर कर दिया। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। यह हमारा मुद्दा रहेगा।

AAP सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी: पाठक

आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि आप ऐसे चुनाव लड़ेगी कि जिसे दुनिया देखेगी। आप सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। लगभग साढ़े छह हजार गांवों में बदलाव जनसंवाद हो चुका है। इसी 20 तारीख को एक टाउन हॉल होगा। इसमें केजरीवाल की गारंटियां लॉन्च होंगी। वहीं, प्रधानों का ऐलान होगा।

हर चुनाव में अलग परिस्थितियां होती हैं: संजय

संजय सिंह ने बताया कि हर चुनाव में अलग परिस्थितियां होती हैं, उसी के मुताबिक ही चुनाव लड़ा जाता है। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि हर चुनाव के अपने मुद्दे होते हैं। उन्होंने कहा कि हम दस साल पुराने हो गए हैं। हमें चुनाव लड़ने आ गए हैं। अब हर संस्था में हमारी हाजिरी है। यूपी में हमारे सरपंच तक हैं।

एनएचआई के प्रोजेक्टों को लेकर मीटिंग हुई: सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि एनएचआई के जो भी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उसको लेकर मीटिंग हुई। दो तीन जगह पर जमीन अधिग्रहण को लेकर कुछ इश्यू थे। इसके लिए जल्दी ही किसानों से मीटिंग करेंगे। जल्दी ही मामले को निपटाएंगे।

हम टीम बनकर लड़ते हैं: सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने कहा मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा भी फर्ज बनता है, जहां भी मेरी ड्यूटी लगेगी वहां मैं जाऊंगा। आधा हरियाणा तो पंजाबी बोलता है। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ व रांची में गए। हमने कई बार साबित किया है कि हमारी टीम बहुत अच्छी है। हम टीम बनाकर लड़ेंगे।

ये भी पढ़ेः ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ : CM मान

संजय बोले- किसानों को लाठियां मिलती है

संजय सिंह ने बताया कि किसानों की फसल के दाम का मुद्दा है, वह उसकी मांग करने जब भी जाता है, उसे लाठियां मिलती हैं। बेरोजगारी का मुद्दा, जिसमें आज हरियाणा को किस हालत पर पहुंचा दिया गया है, किसी से छिपा नहीं है। फिरौती उद्योग चल रहा हे। जगह-जगह आपने देखा ही है। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष की हत्या हाे गई। आज आम आदमी पार्टी से लोगों को उम्मीद है। क्योंकि दिल्ली में तीन बार केजरीवाल ने मुख्यमंत्री ने काम करके दिखा है। भगवंत मान ने दो साल में पंजाब में 43 हजार नौकरियां दी है। कहीं पेपर लीक नहीं हुआ, कही भ्रष्टाचारी के आरोप नहीं लगे।

ट्रंप की पत्नी ने केजरीवाल का स्कूल देखा

संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली का मॉडल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन रहा है। केजरीवाल का शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का मॉडल है। अनुकरणीय काम करके दिखाया है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी भारत आती है तो कहती है कि केजरीवाल का स्कूल देखना है। यह करके हमने दिखाया है। एक बहुत अच्छा नारा अपने बेटे और लाल के लिए हरियाणा की जनता ने दिया है। बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल। इस नारे के साथ हम पूरे जोश के साथ चुनाव में उतरेंगे।