Greater Noida का एक गांव..जहां ना तो दशहरा..ना ही रामलीला

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida: दशहरा का पर्व पूरे देशभर में कितने धूम धाम से मनाया जाता है ये तो सभी जानते हैं। इस दिन लोगों में बुराई को खत्म कर अच्छाई के लिए न जाने कितना उत्साह रहता है। लेकिन आप को जान कर हैरानी होगी कि यूपी (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक ऐसा गांव हैं जहां न तो रामलीला होती है और न ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख (Bisrakh) गांव को रावण (Ravana) की जन्मस्थल माना जाता है और इस वजह से यहां रामलीला का मंचन नहीं होता है। साथ ही दशहरा (Dussehra) पर रावण दहन भी नहीं किया जाता है। लोगों का मानना है कि रावण दहन करने से अनहोनी हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः Noida: सिर्फ 1 रुपये में Computer की शिक्षा..

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः नोएडा: 5 ऐसी जगह जहां Family के साथ कर सकते हैं फुल मस्ती!
मान्यता है कि रावण का जन्म बिसरख में हुआ था और यहां शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की रावण के पिता विश्वश्रवा पंडित ने पूजा की थी। उन्हीं के नाम पर बिसरख गांव का नाम पड़ने की भी बात कही जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बिसरख गांव में पीछे कई वर्षों से दशहरा पर रावण दहन नहीं किया जाता है। कुछ साल पर यहां रावण दहन किया गया था, लेकिन उसे दौरान गांव में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ग्रामीणों ने रावण दहन करना बिलकुल ही बंद कर दिया था। हालांकि रावण को लेकर गांव में कई बार विवाद भी हो चुके हैं।
साल-2020 में एक व्यक्ति ने गांव में रावण का पुतला बनाकर फूंक दिया था। उस दौरान विवाद हो गया और फिर इसे बंद कर दिया गया। गांव में रावण का मंदिर बनाया गया और उसमें रावण की मूर्ति स्थापित करने पर भी जमकर विवाद हुआ, लेकिन बाद में मूर्ति स्थापित करा दी गई।

रावण के पिता ने यहां की थी पूजा
ग्रामीणों का मानना है कि बिसरख गांव का नाम विश्वश्रवा पंडित और रावण के पिता पर पड़ा था। यहां पर मंदिर में जो शिवलिंग है उसका कोई ओर-छोर नहीं है। चंद्रा स्वामी ने यहां आकर शिवलिंग को खुदवाया था। मगर बताया जाता है कि 100 फुट के बाद भी उसका कोई छोर नहीं मिला।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi