Delhi: कनॉट प्लेस के शानदार रेस्टोरेंट में सिर्फ़ 100 रुपए की थाली

खाना खजाना

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली घूमने के लिए जाते हैं तो कनॉट प्लेस तो जरूर आते जाते रहते होंगें। तो आज हम आपको कनॉट प्लेस की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां से आप बहुत कम रूपए में भर पेट भोजन कर सकते हैं। यहां पर एक साथ कई सारे आइटम आपको खाने को मिल जाएंगे। इस थाली की कीमत बहुत ही कम होती है।

ये रेस्टोरेंट दिल्ली में शाम ए दिल्ली के नाम से मशहूर है। सुरेंद्र नरुला इस रेस्टोरेंट के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि ये सन् 1973 से चला आ रहा है। आपको यहां एक थाली मिलेगी, इस थाली में कई सारे आइटम्स होते हैं जैसे कि पनीर की सब्जी, दाल, चावल, तीन रोटी सलाद, ये सारी चीजें एक लोगों के पेट भरने के लिए काफी है।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं बुक
इस रेस्टोरेंट में थाली के कीमत की बात करें तो एक थाली आपको 100 रूपए की पड़ेगी। यहां पर आपके लिए ऑनलाइन सुविधा भी अवलेबल है। वहीं, ये पूरे हफ्ते खुला हुआ रहता है। कभी भी आप यहां आकर खाना खा सकते हैं।

यह भी पढ़े: Kolkata Food: कोलकाता जा रहे तो इन स्ट्रीट फूड को जरूर करें ट्राई

काफी सारे छात्र आते हैं खाना खाने
रेस्टोरेंट के मालिक का ये कहना है कि कम कीमत होने के कारण यहां हामेसा भीड़ भाड़ रहती है। वहीं,कई सारे ऑफिस के लोग भी यहां आते हैं।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi