पंजाब की जनता 13-0 से मैच जीतेगी: CM भगवंत मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

CM Bhagwant Mann News: देशभर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का दौर जारी है। 2 चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 5 चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में जबरदस्त प्रचार कर रही है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) बागडोर अपनी हाथों में लेते हुए चुनावी रैली और रोड शो कर रहे हैं। सीएम मान बोले कि पंजाब की जनता 13-0 से मैच जीतेगी।
ये भी पढ़ेः Punjab News: हम स्किल एजुकेशन पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं: CM मान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने पटियाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह के साथ चुनावी रैली की। उनके साथ ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रचार किया।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब में 13-0 से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ेः CM मान का बड़ा आरोप..बीजेपी का बस चले तो सारे कैंपेन रुकवा दे

बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।