अगर आप दैनिक भास्कर डिजिटल से जुड़ना चाहते हैं और भोपाल में रहते हैं या सेटल होना चाहते हैं ये मौका आपके लिए है। क्योंकि दैनिक भास्कर भोपाल को अपनी डिजिटल डिवीजन ‘डीबी डिजिटल’ (DB Digital) को नेशनल/इंटरनेशनल/टेक एंड ऑटो और बॉलीवुड डेस्क पर काम करने के लिए पत्रकारों की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगवाए गए हैं।



जिन पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, उनमें सब एडिटर/सीनियर सब एडिटर/रिपोर्टर/वीडियो प्रोड्यूसर/वीडियो एडिटर और ट्रांसलेटर शामिल हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास 2 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए 10 और 11 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दैनिक भास्कर, द्वारका सदन, 6 प्रेस कॉम्प्लेक्स, एमपी नगर जोन-1, भोपाल (मध्य प्रदेश) पर वॉक इन इंटरव्यू होंगे।
आवेदक अपडेटेड रिज्युमे के साथ तय समय और जगह पर पहुंचे। इसके अलावा आवेदक अपना रिज्युमे [email protected] पर भी भेज सकते हैं।
READ : Jobs in Dainik Bhaskar, Bhopal, Journalism, Student, Career, Media, Latest News, Media
