Mahashivratri Vastu Tips: जब बात हो सनातन धर्म की तो महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) पर्व का विषेश महत्व होता है। महाशिवरात्रि के दिन लोग भक्ति और श्रद्धा के साथ माता पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
कुंवारी बालिका मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। हर वर्ष फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) का त्योहार मनाया जाता है। यदि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती जी और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, महाशिवरात्रि के शुभ दिन में वास्तु के कुछ उपायों को मानना शुभ समझा जाता है। ऐसा करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं और घर धन से भर जाता है।
pic: social media
आइए एक नजर इन वास्तु उपायों में जरूर डालें:
महाशिवरात्रि के दिन घर पर जरूर लेकर आएं पारद शिवलिंग
महाशिवरात्रि के दिन घर में पारद शिवलिंग को स्थापित करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। वहीं, शिवलिंग का साइज अंगूठे के पहले पोर से अधिक नहीं होना चाहिए। रोजाना इस शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।
इस दिशा की ओर लगाएं शिवलिंग
महाशिवरात्रि के दिन खासतौर पर घर के उत्तर पूर्वी दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा मूर्ति की भी स्थापना कर सकते हैं। ऐसा करने से सुख समृद्धि बनी रहती है।
इस दिशा में बेल के पेड़ को जरूर लगाएं
महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बेल के पेड़ को लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि ऐसा करते हैं तो जीवन के सारे कष्ट एक साथ दूर हो जाते हैं। वहीं, भगवान भोलेनाथ जी का आशीर्वाद भी मिलता है।
घर में लगाएं शमी का पौधा
भगवान शिव जी को शमी का पौधा अत्यंत प्रिय है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शमी के पौधे को जरूर लगाएं। वहीं, शमी के पौधे में जल भी अर्पित करें। ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाता है। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है।