अनंत अंबानी और राधिका की शादी की तारीख़ तय..इनविटेशन कार्ड देख लीजिए

Trending एंटरटेनमेंट
Spread the love

Radhika Merchant And Anant Ambani Wedding: अंबानी परिवार ( Ambani Family) में एक बार फिर से शादी की शहनाई जल्द ही सुनाई देने वाली है। मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) और नीता अंबानी ( Nita Ambani) के बेटे अनंत अंबानी ( Anant Ambani) जल्द ही राधिका मर्चेंट ( Radhika Merchant) के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

pic: social media

Anant Ambani और Radhika Merchant ने पिछले साल ही सगाई की थी। Anant और Radhika एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने फैसला ले लिया है कि वे जल्द ही शादी करेंगे। Ambani परिवार में शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। Mukesh Ambani के घर यानी उनके होमटाउन जामनगर में सारे के सारे प्री वेडिंग फंक्शंस होंगें। Anant और Radhika की शादी का कार्ड सामने आ गया है। और ये सोशल मीडिया में बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है।

pic: social media

इस दिन से शुरू होंगें अनंत – राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन

Radhika और Anant के प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में होंगें। क्योंकि जामनगर ही Mukesh Ambani का होम टाउन है। 1 मार्च साल 2024 से अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे। वेडिंग कार्ड में दोनों की शादी की डेट मेंशन नहीं की गई है।

pic: social media

वायरल हो रहा Anant Ambani और Radhika Merchant के शादी का कार्ड

Anant Ambani और Radhika Merchant की वेडिंग का कार्ड दरअसल जंगल थीम पर है। जब आप कार्ड को देखेंगे तो इसके ऊपरी हिस्से में हिंदी में दोनों का फर्स्ट लेटर लिखा है। फिर बीच में अंबानी और मर्चेंट फैमिली का फर्स्ट लेटर लिखा हुआ है। इसमें प्री वेडिंग फंक्शन की सारी डिटेल्स भी दे रखी गई हैं।

pic: social media

साल 2023 में हुई थी दोनों कपल्स की सगाई

Radhika और Anant ने पिछले साल यानी कि 2023 के जनवरी महीने में सगाई की थी। कॉलेज टाइम से राधिका और अनंत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

pic: social media