Delhi: 5 दिन बंद रहेंगे दिल्ली के बाज़ार..जानिए क्यों?

दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Delhi News:दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक बाजार 5 दिनों के लिए बंद होने वाले हैं। उसकी वजह भी जान लीजिए। 8-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले G20 समिट को लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली को सजाया जा रहा है। समिट के दौरान शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को भी लेकर सरकार सतर्क है, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा रहे हैं। सुरक्षा के चलते ही समिट के दौरान दिल्ली में बहुत सारी चीजों को बंद किया है। प्रशासन ने अब समिट के दौरान कई सड़कों और इलाकों के साथ अब वीकली बाजारों को भी बंद करने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ेंः मैदान में उतरने को तैयार प्रियंका गांधी..यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: हिमालया प्राइड में पुलिस क्यों पहुंच गई?

दिल्ली में करीब 28-29 सितंबर को साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। इसके साथ ही जो इलाके जी20 सम्मेलन के आयोजन स्थलों के करीब हैं, उन इलाकों में लगने वाले वीकली मार्केट्स को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बंद करने के लिए कहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक दिल्लीवालों को सब्जियों और अन्य घरेलू सामानों के लिए जद्दोजहद करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस के कहने पर एमसीडी ने साउथ, साउथ-वेस्ट और वेस्ट जिले में लगने वाले वीकली बाजारों को बंद करने का आदेश दिया है। एमसीडी ने साउथ जोन के सभी 12 वीकली बाजारों को 5 से 10 सितंबर तक बंद रखने के लिए कहा है। इसी तरह एयरपोर्ट के पास स्थित नजफगढ़ जोन के 29 वीकली बाजारों को भी बंद करने के लिए कहा गया है।
कौन-कौन से वीकली बाजार रहेंगे बंद
एमसीडी अफसरों के मुताबिक सभी 12 जोन मिलाकर कुल 280-290 वीकली मार्केट्स हैं, जिसमें 15-16 हजार दुकानें लगती हैं। ज्यादातर वीकली बाजारों में ताजी हरी और दूसरे तरह की सब्जियां बिकती हैं। रोजाना की सब्जियों के लिए इन बाजारों में काफी अधिक भीड़ उमड़ती है। इसलिए साउथ जोन में लगने वाले सभी वीकली मार्केट्स 5 सितंबर से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। साउथ-वेस्ट जिले में स्थित नजफगढ़ जोन एयरपोर्ट के काफी पास है।

इसलिए इस जोन में लगने वाले करीब 29 वीकली बाजारों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा वेस्ट जोन के 31 और सेंट्रल जोन के 8 वीकली मार्केट्स भी बंद कराए जाएंगे। सेंट्रल जोन में लगने वाले कई वीकली मार्केट्स तो प्रगति मैदान के आसपास ही हैं।
नॉर्थ व ईस्ट दिल्ली पर फैसला नहीं
एमसीडी अफसरों के अनुसार नॉर्थ, नॉर्थ-वेस्ट और ईस्ट दिल्ली में वीकली बाजारों को अभी बंद कराने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन, यहां भी कुछ जगहों पर वीकली बाजारों को बंद कराया जाएगा। ईस्ट दिल्ली के दोनों जोन मिलाकर करीब 108 वीकली मार्केट्स हैं। नॉर्थ व नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में कुल 105 वीकली मार्केट्स हैं। लक्ष्मी नगर, शकरपुर, मयूर विहार और आसपास के इलाकों में लगने वाले वीकली मार्केट को बंद कराया जा सकता है। क्योंकि ये इलाके भी वेन्यू के आसपास ही स्थित हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi