News24: अगर आप टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और आपके पास न्यूज़रूम का अच्छा अनुभव है, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। हिंदी न्यूज चैनल News24 ने TV Assignment Producer के पद पर भर्ती निकाली है।

वीओ:
जारी भर्ती सूचना के मुताबिक, TV Assignment Producer के पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं, जिनके पास 5 से 7 वर्ष का अनुभव हो।
इस पद के लिए उम्मीदवार में न्यूज़ जजमेंट, सोशल मीडिया की समझ, ब्रेकिंग न्यूज़ हैंडलिंग, प्लानिंग और लॉजिस्टिक्स, मल्टीटास्किंग, फैक्ट चेकिंग, एडिटोरियल समझ, टीम कोऑर्डिनेशन और टेक्नोलॉजी की अच्छी जानकारी होना जरूरी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना रिज्यूमे talent@bagconvergence.in पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।
