Bihar News: पटना, 12 जुलाई 2026। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह राजकीय समारोह पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में आयोजित किया गया।
कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नागालैंड एवं केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक श्याम रजक और विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के योगदान को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भजन-कीर्तन और देशभक्ति कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन और आरती-पूजन प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत का गायन भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा को याद किया गया और बिहार के विकास तथा सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
