Dainik Bhaskar: Dainik Bhaskar Digital requires a PR Manager; here’s how to apply

Dainik Bhaskar: दैनिक भास्कर डिजिटल को मैनेजर-PR की जरूरत, ऐसे करें Apply

TV जॉब्स
Spread the love

Dainik Bhaskar:  मीडिया और पीआर प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है।  देश के प्रमुख मीडिया समूह दैनिक भास्कर भोपाल ने मैनेजर –PR एवं कैटेगरी नैरेटिव डेवलपमेंट पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

इस पद के लिए 5 से 8 वर्ष के अनुभवी पीआर और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस प्रोफेशनल्स की तलाश की जा रही है। चयनित उम्मीदवार समाचार पत्र उद्योग से जुड़े नैरेटिव को विकसित करने और दैनिक भास्कर की ब्रांड लीडरशिप को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

जिम्मेदारियों में जनसंपर्क एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, मीडिया रिलेशंस, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट, रिसर्च एवं नैरेटिव डेवलपमेंट, सांसदों-विधायकों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय, तथा ब्रांड रेपुटेशन और थॉट लीडरशिप को बढ़ावा देना शामिल है।

कंपनी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी, जिन्हें कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, पीआर एजेंसियों, मीडिया, पब्लिशिंग या पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो।

इच्छुक उम्मीदवार अपना प्रोफाइल [email protected] पर भेज सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से उन पेशेवरों के लिए महत्वपूर्ण है जो मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र में अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।

We’re Hiring | Manager – PR & Category Narrative Development
Location: Bhopal
We’re looking for a seasoned PR & Corporate Communications professional (5–8 years) to drive the narrative for the newspaper industry and strengthen Dainik Bhaskar’s leadership position.
Key areas:
a. PR & Corporate Communications
b. Media Relations & Influencer Engagement
c. Research & Narrative Development
d. Stakeholder Management (MPs, MLAs, Industry Leaders, KOLs)
e. Brand Reputation & Thought Leadership

Ideal candidates should have experience in Corporate Communications, PR Agencies, Media, Publishing, or Journalism ecosystems.

Interested candidates can share their profile at [email protected]