Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: आम के पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन तिहार के दौरान मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठे, ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को गांव तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

निमधा को मिली तीन बड़ी सौगातें

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने तत्काल निर्णय लेते हुए:

  • जिले में नर्सिंग कॉलेज
  • ग्राम निमधा में मिनी स्टेडियम
  • सर्वसमाज के लिए विशाल मंगल भवन

की घोषणा कर दी।

इन घोषणाओं से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

बिजली समस्या पर मौके पर मांगी रिपोर्ट

ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों से जानकारी ली और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी

जनसंवाद के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं को दिया ‘करोड़पति दीदी’ बनने का मंत्र

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों और लखपति दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि अब लक्ष्य केवल लखपति बनने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को करोड़पति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि परिवार, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों में काफी मददगार साबित हो रही है।

70 लाख महिलाओं को मिला महतारी वंदन योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की गई है, जिसके तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है। इसका लाभ निमधा सहित पूरे जिले की महिलाओं को मिला है।

18 लाख आवास और जल्द शुरू होगी CM हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जहां लोग टोल फ्री नंबर, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

महिलाओं ने भेंट किए स्थानीय उत्पाद

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट कर किया। इसमें विष्णु भोग चावल, ब्लैक राइस, शहद, पापड़ और लड्डू शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की सराहना की।

स्थानीय स्वाद का भी लिया आनंद

ग्रामीण परिवेश में आयोजित चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सरई के दोना-पत्तल में परोसे गए जामुन, कोईलार भाजी, बेल का शरबत, आम की चटनी और आमपना जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

‘आजीविका गाथा’ पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी।

सुशासन का असली उद्देश्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह दौरा केवल योजनाओं की समीक्षा नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी वास्तविक जरूरतों को समझने का प्रयास है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।