Hindi Khabar: ये खबर उन पत्रकारों के लिए जो या तो नई नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं या फिर नौकरी की तलाश में हैं। हिन्दी न्यूज चैनल ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) ने अपने नोएडा ऑफिस के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है। चैनल ने रिपोर्टर, एंकर और ग्राफिक्स डिजाइनर समेत कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए आवेदन मंगवाए हैं।

रिपोर्टर के लिए अलग-अलग बीट्स पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें AAP, BJP और जनरल कैटेगरी शामिल हैं। इसके अलावा, चैनल को दो महिला एंकर और दो पुरुष एंकर की भी जरूरत है। वहीं, एक पद ग्राफिक्स डिजाइनर के लिए भी निकाला गया है।
चैनल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसे पत्रकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो काम के प्रति समर्पित हों और न्यूज़रूम में प्रोफेशनल तरीके से काम कर सकें। गैर-जरूरी राजनीति, शिकायत या अनावश्यक विवादों से दूर रहने वाले उम्मीदवारों को ही इस भूमिका के लिए उपयुक्त माना जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने CV के साथ सीधे कार्यालय पहुंचकर HR मैनेजर या प्रधान संपादक से मिल सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार अपना आवेदन [email protected] पर भी ईमेल कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 निर्धारित की गई है। ‘हिन्दी खबर’ का कार्यालय G-9 बेसमेंट, सेक्टर 63, नोएडा में स्थित है। इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
